लीगल

दिल्ली हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, अब जजों की संख्या 43 हुई

दिल्ली हाईकोर्ट को तीन नए जज मिल गए हैं. इन्होंने आज शपथ ली है. इसी के साथ दिल्ली हाई कोर्ट ने अब जजों की संख्या 43 हो गई है. एक दिन पहले भी छह जजों ने शपथ ली थी. उन सभी जजों को पद एवं गोपनीयता की शपथ मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई है.

शपथ लेने वाले जजों में जस्टिस विनोद कुमार, जस्टिस शैल जैन व जस्टिस मधु जैन हैं. वे तीनों पहले जिला अदालतों में मुख्य न्यायाधीश थे और एक ही साल 1992 में न्यायिक सेवा से जज बने थे. उन तीनों ने हिंदी में शपथ ली है. शपथ ग्रहण समारोह कोर्ट के परिसर में आयोजित किया गया था.

कोर्ट में न्यायमूर्तियों की स्वीकृत पद 60 हैं. उन नए तीनों न्यायमूर्तियों को हाईकोर्ट में प्रोन्नत करने को लेकर केंद्र सरकार ने 22 जुलाई को अधिसूचना जारी की थी. विनोद कुमार कड़कड़डूमा कोर्ट में तो मधु जैन तीस हजारी कोर्ट में तथा शैल जैन साकेत कोर्ट के जिला न्यायाधीश थीं.


ये भी पढ़े: सुप्रीम कोर्ट फिल्म उदयपुर फाइल्स पर लगी रोक को हटाने की मांग वाली याचिका पर 25 जुलाई को भी सुनवाई जारी रहेगी


भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

लवलीना बोरगोहेन ने जीता गोल्ड, चीनी बॉक्सर को 5-0 से धोया, रचा इतिहास

Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…

2 minutes ago

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन से दिल्ली में हाई अलर्ट, DMRC ने बंद किए 11 मेट्रो स्टेशन, कई सड़कों पर लगा जाम

Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…

52 minutes ago

गांधी होने का मतलब 1920 में लौटना नहीं, 2027 की चुनौतियों का सामना नैतिक साहस से करना है

गांधी जयंती पर जानिए आज के समय में गांधीवादी होने का असली मतलब क्या है?…

1 hour ago

Asian Games 2026: भारत ने रचा इतिहास, दक्षिण कोरिया को हराकर महिला रिकर्व टीम ने जीता गोल्ड

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने दक्षिण कोरिया को…

1 hour ago