Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

कुशीनगर महोत्सव-2026: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय कर रहे शिरकत, देखें VIDEO

Kushinagar Mahotsav 2026 closing ceremony Upendrra Rai live: तमकुहीराज के रामलीला मैदान में कुशीनगर महोत्सव-2026 का भव्य समापन समारोह आयोजित हो रहा है. भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर रहे हैं.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर के तमकुहीराज स्थित रामलीला मैदान में 15 नवंबर से चल रहे आठ दिवसीय ‘कुशीनगर महोत्सव-2026’ का भव्य समारोह समापन की ओर है. इस गरिमामयी आयोजन में आज भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) उपेन्द्र राय मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर रहे हैं. वरिष्ठ पत्रकार विनय राय की अगुवाई में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस महोत्सव के अंतिम दिन रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का दौर चल रहा है.

इस आयोजन का उद्देश्य जनपद की ऐतिहासिक और धार्मिक विरासत, स्थानीय कला तथा पर्यटन की अपार संभावनाओं को वैश्विक मंच प्रदान करना है. स्थानीय नागरिकों और कलाकारों की भारी सहभागिता के बीच यह कार्यक्रम यादगार बन रहा है.

भारत एक्सप्रेस YT पर लाइव स्‍ट्रीमिंग

कुशीनगर महोत्सव-2026 भारत एक्सप्रेस के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है. यहां वीडियो का लिंक दिया गया है



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism