Lakhimpur Kheri Harassment: सदर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर इलाके में लाइब्रेरी में छात्रा से छेड़खानी का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि मंगलवार को एक और वारदात सामने आ गई. इस बार नईबस्ती स्थित एक लाइब्रेरी में एक युवक ने बुरी नीयत से छात्रा को पकड़ने की कोशिश की.
मौके पर मौजूद फुटेज और पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 9:20 बजे छात्रा लाइब्रेरी जा रही थी. जैसे ही वह गली में पहुंची, युवक भी पीछे-पीछे आता दिखाई दिया और लाइब्रेरी तक उसका पीछा किया. जैसे ही छात्रा लाइब्रेरी में घुसी, युवक भी अंदर दाखिल हो गया और उसे दबोचने की कोशिश करने लगा. लेकिन छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए जोर से चिल्लाना शुरू किया और खुद को लाइब्रेरी के संचालक के चैंबर तक पहुंचाया.
लाइब्रेरी के संचालक ने युवको को रोकने की पूरी कोशिश की. युवक ने खुद को छात्रा का दोस्त बताया, लेकिन छात्रा ने विरोध किया. इसके बाद संचालक ने युवक को लाइब्रेरी से बाहर निकाल दिया. हालांकि युवक के अंदर टहलते रहने का दृश्य सीसीटीवी में कैद हो गया है, जिसे पुलिस ने देखा और मामले की गंभीरता को लेकर तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है.
छात्रा ने इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी. परिजन सीधे कोतवाली पहुंचे और युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की.
ये भी पढ़ें- UP News: हलवासिया मार्केट में Next Gen GST पर संवाद, डा. दिनेश शर्मा बोले– आत्मनिर्भर भारत की कुंजी है स्वदेशी
शहर कोतवाल हेमंत राय ने बताया कि मामला संज्ञान में आ गया है. लाइब्रेरी के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक की पहचान की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरी चौकसी बरती जा रही है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…
फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…
फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…
देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…
दक्षिणी ध्रुव की बर्फ में छिपे ब्रह्मांड के रहस्यमयी कणों को पकड़ने की दिशा में…
फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…