उत्तर प्रदेश

कलयुगी बेटे ने विवाद शांत कराने पहुंचे माता-पिता पर छिड़का पेट्रोल, जिंदा फूंका

Lakhimpur Kheri Son Sets Parents On Fire: हर्ष गुप्ता/लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से एक बेहद सनसनीखेज और रिश्तों को तार-तार कर देने वाली खौफनाक वारदात सामने आई है. यहां निघासन इलाके में एक कलयुगी बेटे ने घरेलू कलेश के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे अपने ही बूढ़े माता-पिता पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. इस दिल दहला देने वाली घटना में पति-पत्नी दोनों बुरी तरह झुलस गए हैं. पिता की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें इलाज के लिए तुरंत लखनऊ रेफर किया गया है, जबकि मां का इलाज लखीमपुर के जिला अस्पताल में चल रहा है.

पति-पत्नी के झगड़े में बीच-बचाव करने गए थे माता-पिता

यह दर्दनाक मामला निघासन थाना क्षेत्र के चखरा गांव का है. जानकारी के मुताबिक, गांव के रहने वाले बलराम के घर में उनके बेटे सपालू और बहू के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस और विवाद हो रहा था. बात काफी बढ़ती देख बलराम अपनी पत्नी के साथ बेटे-बहू के पास पहुंचे और उन्हें समझाने-बुझाने की कोशिश करने लगे. लेकिन गुस्से में अंधा हो चुके सपालू को अपने माता-पिता की यह सलाह इतनी नागवार गुजरी कि उसने आपा खो दिया.

बिना कुछ सोचे-समझे सपालू घर में रखा पेट्रोल उठा लाया और अपने ही जन्मदाता माता-पिता पर उड़ेलकर आग लगा दी. अचानक हुए इस खौफनाक हमले से मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई. आग की लपटों में घिरे बुजुर्ग दंपत्ति को तड़पता देख आसपास के लोग दौड़े और किसी तरह आग बुझाकर दोनों को अस्पताल पहुंचाया.

आरोपी बेटे के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

इस भयानक वारदात को अंजाम देते वक्त आरोपी बेटा सपालू खुद भी आग की चपेट में आ गया, जिससे उसका हाथ भी झुलस गया है. घटना की सूचना मिलते ही निघासन पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है.

फिलहाल, बलराम की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और वे लखनऊ में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं. पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से कानूनी जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाया जाएगा.

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर में रावण-कुंभकरण के साथ जलेगा 15 फीट का ‘कॉकरोच’, आयोजकों ने बताई वजह

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

WPL 2027 Auction: 146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, स्नेह राणा से सोफी मोलीनेक्स तक इन स्टार्स पर रहेंगी नजरें

WPL Auction में 146 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी. 27 स्लॉट्स के लिए होने वाले मिनी…

12 minutes ago

‘अपनी मर्जी चलाएगी…?’ बात नहीं तो मैनपुरी के आसिन ने बेटी को दी खौफनाक सजा, कांप उठी मां की रूह

Mainpuri Father Shoots Daughter: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में अपनी मर्जी से शादी करने…

47 minutes ago

जिरकपुर में बिल्डर के घर 8 राउंड फायरिंग; 3 शूटर गिरफ्तार, लॉरेंस गैंग कनेक्शन?

Punjab Crime News: पंजाब के जिरकपुर में बिल्डर के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले…

49 minutes ago

इटली में जेन-अल्फा का बवाल; 4,400 करोड़ की संपत्ति जली, मेलोनी ने किसे ठहराया जिम्मेदार?

Italy Protests: इटली में शिक्षा बजट और रक्षा खर्च को लेकर जेन-अल्फा छात्रों का विरोध…

56 minutes ago

मुजफ्फरनगर में रावण-कुंभकरण के साथ जलेगा 15 फीट का ‘कॉकरोच’, आयोजकों ने बताई वजह

Dussehra 2026: मुजफ्फरनगर के नुमाइश ग्राउंड में इस बार दशहरे पर रावण, कुंभकरण और मेघनाद…

1 hour ago

‘A Sixth of Humanity’: देवेश कपूर और अरविंद सुब्रमण्यन की नजर से स्वतंत्र भारत के विकास की कहानी

देवेश कपूर और अरविंद सुब्रमण्यन की पुस्तक 'A Sixth of Humanity' स्वतंत्र भारत की विकास…

1 hour ago