उत्तर प्रदेश

Gautam Budh Nagar: अब लिफ्ट का रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी, नहीं कराने वालों पर 15 मई से होगी कार्रवाई

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में लिफ्ट एक्ट के तहत रजिस्ट्रेशन न करवाने वाली हाउसिंग सोसायटियों और संस्थानों पर अब कार्रवाई की जाएगी. जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने यह निर्देश दिया है. जिलाधिकारी ने कहा है कि लिफ्ट का पंजीकरण नहीं कराने वाली सोसायटियों पर 15 मई से कार्रवाई शुरू होगी.

जिले में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को बढ़ावा देने और बहुमंजिला इमारतों में लिफ्ट की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अतुल कुमार ने की.

बिना पंजीकरण संचालित लिफ्टें बन सकती हैं खतरा

डिप्टी रजिस्ट्रार फर्म्स सोसायटी और ऋषभ अग्रवाल ने बताया कि जनपद की कई सोसायटियों में अब भी लिफ्ट बिना पंजीकरण के संचालित हो रही हैं, जो नागरिकों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न कर सकती हैं. इसके अलावा, इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ने के बावजूद चार्जिंग स्टेशनों की व्यवस्था अब भी अधूरी है.

इस विषय पर गंभीरता दिखाते हुए अपर जिलाधिकारी अतुल कुमार ने उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के मुख्य अभियंता और एनपीसीएल ग्रेटर नोएडा के महाप्रबंधक को निर्देशित किया कि वे जनपद की सभी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) और फेडरेशन के पदाधिकारियों को सरकार की नीतियों से अवगत कराएं और ईवी चार्जिंग स्टेशनों के लिए उपयुक्त स्थानों की पहचान कर जल्द से जल्द सर्वे कराएं.

लिफ्ट रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और दस्तावेजों की जानकारी

मुख्य अभियंता ने बताया कि चार्जिंग पॉइंट के सर्वे के लिए संबंधित सेवा प्रदाताओं को निर्देशित कर दिया गया है. वहीं, एनपीसीएल को भी चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना की दिशा में ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं. लिफ्ट सुरक्षा के मुद्दे पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है.

अपर जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि 15 मई 2025 के बाद “जिन लिफ्टों का पंजीकरण नहीं हुआ है, उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी.”

उन्होंने सभी सोसायटी के पदाधिकारियों को निर्धारित समयसीमा में रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बैठक में सहायक निदेशक विद्युत सुरक्षा रमेश कुमार ने लिफ्ट रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों और सुरक्षा मानकों की विस्तृत जानकारी साझा की. बैठक में जिले के संबंधित अधिकारी एवं सभी फेडरेशन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया.

ये भी पढ़ें: झारखंड के चाईबासा में सामूहिक बलात्कार के दो अभियुक्तों को आजीवन कारावास, तीन को 20 से 25 साल की सजा

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

7 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

7 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

8 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

8 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

9 hours ago