उत्तर प्रदेश

विश्व जैन धर्मगुरु लोकेश मुनि ने CMD उपेंद्र राय के आवास पर किया शांति पाठ, जताई गहरी संवेदना

विश्व जैन धर्मगुरु आचार्य डॉ. लोकेश मुनि ने आज भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचकर उनके बड़े भाई स्वर्गीय राजेश राय के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की. साथ ही शांति पाठ कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

इस मौके पर CMD उपेंद्र राय ने आचार्य डॉ. लोकेश मुनि के आगमन और उनके सांत्वना के लिए उनका आभार व्यक्त किया.

आपको बता दें कि भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के CMD और एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय के बड़े भाई राजेश राय कुछ समय से अस्वस्थ थे, जिनका 25 अक्टूबर को दिल्ली में आचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था. उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक गांव शेरपुरा कला (मोहम्मददबाद, गाजीपुर) ले जाया गया, जहां पूरे विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया था.

राजेश राय  समाजसेवा के मिसाल

राजेश राय का जीवन समाजसेवा और सहयोग की मिसाल था. वे हमेशा लोगों की सहायता और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते थे. वे अपने शांत, विनम्र और उदार स्वभाव के कारण हर किसी के प्रिय थे. समाज में उनका योगदान इतना गहरा था कि उनके जाने से न केवल परिवार, बल्कि मीडिया जगत और पूरा गाजीपुर जिला शोकाकुल है. वे हमेशा लोगों की मदद के लिए तत्पर रहते थे और अपने गांव तथा आसपास के क्षेत्रों के विकास के लिए लगातार प्रयासरत थे.

कौन हैं आचार्य डॉ. लोकेश मुनि

आचार्य डॉ. लोकेश मुनि जैन धर्म के लोकप्रिय संत है. ये न केवल धर्मगुरु बल्कि एक कवि और लेखक भी है. इन्हें खास तौर पर समाज सेवक के रूप में जाना जाता हैं. आपको बता दें कि आचार्य लोकेश मुनि ने समाज को जागरुक करने और देश-दुनिया में शांति बनाए रखने के लिए अहिंसा विश्व भारती और विश्व शांति केंद्र की स्थापना की है. वह 33 साल से राष्ट्रीय चरित्र निर्माण, मानवीय मूल्यों के विकास और भारतीय समाज में अहिंसा, शांति व आपसी सहयोग स्थापित करने के काम में जुटे हैं.

ये भी पढ़ें: Ghazipur Literature Festival को भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय ने किया संबोधित, “हमें उस ऊंचाई की तरफ भी बढ़ना है जो आत्मिक ऊंचाई को ऊपर ले जाए,”

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

क्या वैभव सूर्यवंशी की खुलेगी किस्मत? न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से पहले बाहर हुआ ये खिलाड़ी

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार शुरुआत करने वाली टीम इंडिया…

11 minutes ago

Jio IPO Last Day: पैसा लगाने का आखिरी मौका आज, जानिए लिस्टिंग पर कितना मुनाफा दे सकता है शेयर?

Jio ipo gmp: रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का 30,213 करोड़ का मेगा…

16 minutes ago

विधान परिषद चुनाव में किसका पलड़ा भारी? यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों में वोटिंग, 27 अक्टूबर को नतीजे

MLC Elections: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर मतदान…

1 hour ago

Gajkesari Rajyog 2026: नवंबर की शुरुआत में बनेगा सबसे दुर्लभ ‘गजकेसरी राजयोग’! इन 3 राशियों पर होगी छप्परफाड़ धनवर्षा

Gajkesari Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, नवंबर 2026 की शुरुआत में सिंह राशि में…

1 hour ago

दिल्ली में वाहन चोरी, रांची में ठिकाना! कांके में रेड के दौरान 2 थार और 4 बाइक बरामद

रांची के कांके में दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में दो थार…

2 hours ago