उत्तर प्रदेश

‘तुम मेरी बीवी के इतने करीब क्यों आए?’ आर्केस्ट्रा की महफिल से शुरू हुआ इश्क और बाराबंकी की सड़क पर खत्म हुआ खेल

UP Crime: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पति ने अपनी डांसर पत्नी से अवैध संबंध के शक में अपने ही दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी. पुलिस ने सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से एक महीने बाद इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी दंपती और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है.

लखनऊ के सआदतगंज निवासी 18 वर्षीय मोहम्मद सैफ की उसके दोस्त सुमित और एक नाबालिग ने मिलकर बाराबंकी में हत्या कर दी. सुमित की पत्नी मुस्कान के साथ मृतक सैफ के अवैध संबंध थे, जिससे नाराज होकर सुमित ने मर्डर का प्लान बनाया. पुलिस ने शुरुआत में शव को लावारिस मानकर अंतिम संस्कार कर दिया था, लेकिन गुमशुदगी की जांच के दौरान सर्विलांस की मदद से आरोपी पति-पत्नी और नाबालिग को दबोच लिया गया.

अवैध संबंध के शक में दोस्त की हत्या (Lucknow Murder Case)

लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले 18 वर्षीय मोहम्मद सैफ की गुमशुदगी के मामले में पुलिस ने बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है. सैफ की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके दोस्त सुमित उर्फ गोलू गुप्ता ने अपनी पत्नी मुस्कान उर्फ सैय्यद आफरीन के साथ अवैध संबंधों के चलते की थी. सुमित की पत्नी मुस्कान एक बार डांसर है और उसी आर्केस्ट्रा में काम करती थी जहां सैफ काम करता था. इसी काम के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं, जो सुमित को नागवार गुजरती थी.

एक्सीडेंट दिखाने की थी साजिश (Dancer Wife Extra Marital Affair)

सुमित के कई बार मना करने और अपनी पत्नी को तलाक की धमकी देने के बावजूद जब सैफ का घर आना-जाना बंद नहीं हुआ, तो सुमित ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची. 15 जून को सुमित ने एक नाबालिग दोस्त को अपने साथ मिलाया और सैफ को घुमाने के बहाने बाराबंकी की तरफ ले गया. वहां विवाद होने पर दोनों ने सैफ को इतनी बेरहमी से पीटा कि वह बेहोश हो गया. इसे एक सड़क दुर्घटना का रूप देने के लिए वे सैफ को सड़क किनारे फेंककर लखनऊ फरार हो गए.

एक महीने बाद ऐसे खुली पोल (Husband Kills Friend)

चूंकि मामला बाराबंकी का था, वहां की पुलिस ने इसे सड़क हादसा मानकर सैफ के शव का अज्ञात में अंतिम संस्कार कर दिया था. इधर, लखनऊ में सैफ के पिता ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी. पुलिस को जब सर्विलांस के जरिए पता चला कि गायब होने वाले दिन सैफ अपने नाबालिग दोस्त के साथ बाराबंकी की तरफ गया था, तो संदेह गहरा गया. हिरासत में लेकर जब नाबालिग से सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने पूरी साजिश उगल दी. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी सुमित, उसकी पत्नी मुस्कान और नाबालिग सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है.

यह भी पढ़ें:  डीडवाना में घोड़ा मक्खियों के खूंखार हमले से चीख उठा पूरा गांव; पति को तड़पता देख पत्नी की मौके पर हुई मौत

-भारत एक्सप्रेस 

Shubhra Rai

Recent Posts

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

8 minutes ago

6 राज्यों में राज्यपालों का बड़ा फेरबदल, केरल पहुंचे ओम प्रकाश माथुर; तमिलनाडु समेत कई राज्यों को मिले नए गवर्नर

Governor Appointments India: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की…

25 minutes ago

24 साल बाद अर्बन लैंड सीलिंग मामले में याचिका खारिज, अब दीवानी अदालत जाने की छूट

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अर्बन लैंड सीलिंग के 24 साल पुराने मामले में देरी से दाखिल…

43 minutes ago

वोट चोरी का आरोप, सड़क से सुप्रीम कोर्ट तक बवाल; प्रदर्शन में कब-क्या हुआ? जानिए पूरी टाइमलाइन

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग और SIR प्रक्रिया को लेकर INDIA गठबंधन ने दिल्ली में…

45 minutes ago

अंधविश्वास का खूनी खेल: सोते समय भाई ने दो बहनों को कुल्हाड़ी से काटा

झारखंड के धालभूमगढ़ में अंधविश्वास के चलते एक भाई ने बीमारी ठीक कराने के लिए…

58 minutes ago

ऋषभ पंत को बड़ा झटका, न्यूजीलैंड दौरे के 2 मैचों से बाहर; इस खिलाड़ी की हुई एंट्री

India A vs New Zealand A: भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत लेफ्ट-साइड स्ट्रेन के कारण न्यूजीलैंड…

1 hour ago