युवक को बंधक बनाकर कराई मजदूरी, जबरन निकाला खून
Lucknow Crime News: लखनऊ में EMI न भरने पर युवक को बंधक बनाकर पीटने और ब्लड बैंक में ले जाकर खून निकालने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि रिकवरी एजेंट ने युवक को 5 दिन तक बंधक बनाकर मजदूरी कराई और बेरहमी से पिटाई की. पीड़ित जब चौकी पहुंचा तो पुलिस ने उसे कथित तौर पर भगा दिया और परिवार को भी थाने से टरका दिया गया. DCP साउथ के आदेश पर अब अपहरण समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. दोषी पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच के आदेश दिए गए हैं, जबकि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है.
मामला लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र के राजाराम खेड़ा माजरा पुरहिया गांव का है. पीड़ित की मां ने आरोप लगाया है कि फाइनेंस कंपनी से जुड़े एक व्यक्ति ने उसके बेटे को बहाने से अपने साथ ले जाने के बाद कई दिनों तक बंधक बनाकर रखा. इस दौरान उससे कथित तौर पर मजदूरी कराई गई और मारपीट की गई. परिवार से पैसे की मांग करने और पैसे नहीं देने पर जान से मारकर गोमती नदी में फेंकने की धमकी देने का भी आरोप है.
शिकायत के मुताबिक जदुराई के बेटे नेवल कुमार ने कुछ महीने पहले लखनऊ की गीता मोबाइल शॉप एवं इलेक्ट्रॉनिक शोरूम से मोबाइल फोन फाइनेंस पर लिया था. आरोप है कि कुछ किस्तें समय पर जमा नहीं होने के बाद 8 सितंबर 2026 की शाम करीब 4 बजे फाइनेंसर शुभम सिंह अपने एक साथी के साथ स्कूटी से नेवल के घर पहुंचा.
लखनऊ: EMI न भरने पर युवक को बंधक बनाकर पीटने और ब्लड बैंक में खून निकालने का सनसनीखेज आरोप सामने आया है। आरोप है कि रिकवरी एजेंट ने युवक को 5 दिन तक बंधक बनाकर मजदूरी कराई और बेरहमी से पिटाई की। पीड़ित जब चौकी पहुंचा तो पुलिस ने उसे कथित तौर पर भगा दिया और परिवार को भी थाने से… pic.twitter.com/0P07PPu3qc
— Roshan Kumar Journalist (@cameraman_r) September 15, 2026
शिकायत में कहा गया है कि शुभम ने नेवल को यह कहकर अपने साथ बुलाया कि उससे कुछ काम है. इसके बाद वह उसे स्कूटी पर बैठाकर अपने साथ ले गया. उसी रात करीब 11 बजे नेवल के बड़े भाई राज कुमार के मोबाइल पर फोन आया. आरोप है कि फोन करने वाले ने नेवल को छोड़ने के बदले 2,650 रुपये देने की मांग की.
इसके बाद राज कुमार ने 9 सितंबर को शुभम सिंह को 2,799 रुपये भेजे. हालांकि, शिकायत के मुताबिक इसके बावजूद नेवल को नहीं छोड़ा गया. परिवार का आरोप है कि इसके बाद दोबारा फोन कर 12,500 रुपये की मांग की गई और रकम नहीं देने पर नेवल को जान से मारकर गोमती नदी में फेंकने की धमकी दी गई.
परिवार ने पुलिस से मामले में कार्रवाई और नेवल को सुरक्षित बरामद करने की मांग की. पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है और आरोपी बताए जा रहे लोगों की तलाश में दबिश देने की बात कही गई है.
-भारत एक्सप्रेस
अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…
केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…
ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…
उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…