उत्तर प्रदेश

लखनऊ अग्निकांड: बिल्डिंग मालिक सुरेंद्र शुक्ल का निकला क्रिमिनल रिकॉर्ड, मेडिकल पेपर लीक से क्या था कनेक्शन?

Lucknow Fire Case: लखनऊ के अलीगंज में जिस अवैध इमारत में आग लगने से 15 मासूम बच्चों की मौत हुई, उसके सह मालिक सुरेंद्र शुक्ल का नाम पहले भी विवादों में आ चुका है. उनका नाम मेडिकल पेपर लीक मामले में सामने आया था, जिसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी. आईए जानते हैं क्या था मेडिकल पेपर लीक कांड.

11 साल पुराना है मामला

यह मामला 2015 के सीपीएमटी (CPMT) पेपर लीक कांड से जुड़ा है. आरोप था कि रामेश्वर इंस्टीट्यूट के संचालक सुरेंद्र शुक्ला ने अपनी बेटी को परीक्षा में पास कराने के लिए पेपर लीक कराने की साजिश रची थी. उनकी बेटी फैजाबाद रोड स्थित श्री नारायण इंस्टीट्यूट में परीक्षा दे रही थी. मामले में सुरेंद्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी, लेकिन एसटीएफ की जांच में उनके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिला, जिसके बाद उन्हें क्लीन चिट दे दी गई.

भाई के साथ मिलकर करोड़ों का हेरफेर

सुरेंद्र शुक्ला ने अपने बड़े भाई वीरेंद्र शुक्ला (लखनऊ अग्निकांड का मुख्य आरोपी) के साथ मिलकर प्रॉपर्टी कारोबार से करोड़ों रुपये की संपत्ति बनाई. आरोप है कि दोनों ने अधिकारियों की मिलीभगत से किसानों की जमीनें कम कीमत पर खरीदीं और लखनऊ से सीतापुर तक कई जगहों पर प्लॉटिंग का काम किया.

ऐसे रची गई पेपर लीक की साजिश

सीपीएमटी 2015 परीक्षा के दौरान सुरेंद्र ने अपनी बेटी को विशेष सुविधा दिलाने के लिए परीक्षा केंद्र के अधिकारियों से संपर्क किया. उन्होंने बेटी की तबीयत खराब होने का हवाला देकर उसे अलग कमरे में परीक्षा दिलाने की मांग की. जब यह बात नहीं बनी तो उन्होंने परीक्षा कक्ष में अपने भरोसे के इनविजिलेटर तैनात कराने का प्रयास किया, जिस पर सहमति बन गई.


ये भी पढ़ें: शादी के सपने, नए घर की उम्मीद और दोस्ती का साथ… लखनऊ अग्निकांड ने पलभर में छीन ली कई जिंदगियां


इसके बाद रामेश्वरम इंस्टीट्यूट से अशोक त्रिपाठी और अंकुर श्रीवास्तव को इनविजिलेटर बनाकर भेजा गया. जांच में सामने आया कि परीक्षा का ‘सी’ सीरीज प्रश्नपत्र लीक हुआ था और इसकी कड़ी रामेश्वरम इंस्टीट्यूट से जुड़ी बताई गई. मामले की छानबीन के दौरान सुरेंद्र शुक्ला के साथ संस्थान के प्रिंसिपल और पीआरओ अभय पांडेय का नाम भी सामने आया था. हालांकि, जांच पूरी होने के बाद केवल सुरेंद्र शुक्ला के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में उतरे अवैध बंग्लादेशी? जानें क्या है वायरल वीडियो का सच

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…

21 minutes ago

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद हाईटेंशन लाइन में आया करंट, 2 ग्रामीणों की मौत

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…

53 minutes ago

‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम में एक मंच पर आए देश-दुनिया के दिग्गज, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर चर्चा

नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…

2 hours ago

नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति पाटेकर कौन हैं, 35 साल से क्यों हैं अलग? जानिए उनकी जिंदगी, करियर और रिश्ते की पूरी कहानी

नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…

2 hours ago

जंतर-मंतर प्रदर्शन: यूथ कांग्रेस की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के…

2 hours ago