उत्तर प्रदेश

साहब, उन्होंने हमारा आशियाना जला दिया! लखनऊ अग्निकांड में पीड़ितों ने सुनाई ‘कोठीवालों’ की खौफनाक धमकी

Lucknow Fire Incident Slum: “कोठीवालों ने उनकी झोपड़ियों में आग लगा दी. उन्होंने पहले भी धमकी दी थी कि अपनी झोपड़ी हटा लो नहीं तो गोली मार देंगे. अब उन्होंने आग लगा दी.” ये कहना है विकासनगर के पीड़ित महिलाओं का. दरअसल उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार शाम को भयंकर आग लग गई. इस आगलगी में 250 से ज्यादा झोपड़ियां जलकर राख बन गई. वहीं 2 बहनों की जलकर मौत हो गई. इसमें से एक लड़की 2 साल की तो दूसरी 2 महीने की थी.

गुरुवार को भी घटनास्थल से धुंआ उठते दिखाई दिया. पीड़ित परिवार राख के ढेर में अपना सामान खोजते दिखाई दिये. इस आगलगी में सैकड़ों परिवारों का आशियाना छिन गया.

कोठीवालों का किया धरा…

पीड़ितों ने आसपास के कोठियों में रहने वाले लोगों पर आग लगाने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि ये सब उन कोठीवालों का किया धरा है. उन्होंने पहले ही गोली मारने की धमकी दी थी और अब पूरी बस्ती को जला दिया.

इस आगलगी में सैकड़ों परिवारों की जिंदगी भर की कमाई राख हो गई. कई पशुओं की भी इसमें मौत हुई है. फिलहाल इलाके में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है.

समाजसेवियों ने संभाला मोर्चा

इस आगलगी से पीड़ितों को समाजसेवी खाना-पीना और रहने का व्यवस्था कर रहे हैं. वहीं पुलिस के अधिकारी बेघर लोगों की लिस्ट बना रहे हैं.

बाराबंकी की रहने वाली थीं बच्चियां

DCP दीक्षा शर्मा का कहना है कि इलाके में आग लगने की सूचना पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं. कल से ही राहत व बचाव कार्य जारी है. दो बच्चियों की डेडबॉडी मिली है. उनके मां-बाप बाराबंकी के काशी पुरवा गांव के हैं.

ये भी पढ़ें- 42 नंबर में आ जाइये, भोज की व्यवस्था है! तेज प्रताप मना रहे जन्मदिन, लोगों को दिया डिजिटल आमंत्रण

वहीं आग लगने की सूचना मिलने पर लखनऊ से सांसद और देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी डीएम को फोन कर मामले की जानकारी ली है. वहीं डिप्टी सीएम भी मौके पर पहुंचे थे और हालात का जायजा लिये.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

नवरात्र के छठे दिन शोभन योग का अद्भुत संयोग! जानें मां कात्यायनी की पूजा विधि समेत आज का पूरा पंचांग

आज 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर मां कात्यायनी की…

28 minutes ago

नवरात्र के छठे दिन 4 राशियों के ग्रहों में बड़ा बदलाव: वृषभ राशि को लाभ तो वृश्चिक-मकर रहें सावधान

16 अक्टूबर 2026 को शोभन योग और मां कात्यायनी की आराधना के बीच सभी 12…

41 minutes ago

वृषभ राशि वालों के लिए आज खुलेगा तरक्की का रास्ता? धन, नौकरी और रिश्तों में क्या मिलेगा खास संकेत

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मेहनत, स्थिरता…

1 hour ago

सिंह राशि वालों की चमकेगी किस्मत? करियर, धन और लव लाइफ को लेकर जानें आज के बड़े संकेत

Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास, नेतृत्व…

1 hour ago