उत्तर प्रदेश

कानपुर के बाद अब लखनऊ में हिट एंड रन का कहर! हीरोगिरी के चक्कर में 12वीं के छात्र ने कार से 5 लोगों को कुचला

Lucknow Hit And Run: कानपुर में लैंबोर्गिनी हादसे का कोहराम अभी थमा भी नहीं था कि लखनऊ से भी ऐसा ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आ गया है. लखनऊ-कानपुर हाईवे पर गुरुवार शाम करीब 6 बजे फेयरवेल पार्टी से अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लौट रहे कक्षा 12 के एक छात्र ने कथित तौर पर अपनी तेज रफ्तार कार पर नियंत्रण खो दिया. कार ने पहले एक खड़ी बाइक से टक्कर मारी, फिर महिलाओं और बच्चों समेत कई लोगों को रौंद दिया. सबसे ज्यादा दुखद यह रहा कि हादसे में 6 साल के बच्चे दीक्षांत पटेल की मौके पर मौत हो गई.

जानिए हादसे का पूरा ब्योरा

CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि तेज रफ्तार कार एक खड़ी बाइक से टकराई, जिस पर एक व्यक्ति बैठा था. टक्कर से वह गिर गया. जिसके बाद कार बेकाबू हो गई और सड़क किनारे खड़े लोगों की ओर मुड़ गई. कार ने अरमान, साधना पटेल, उनकी मां मीना देवी और साधना के 6 साल के बेटे दीक्षांत को कुचल दिया. इसके बाद कार एक ई-रिक्शा और फिर एक ऑटो से टकराई. इस दौरान ई-रिक्शा चालक अवध बिहारी भी घायल हो गया.

हादसे के बाद छात्र और उसका दोस्त कार छोड़कर मौके से फरार हो गए. स्थानीय लोगों ने घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी. गंभीर रूप से घायल दीक्षांत को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वह केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 2 में पढ़ता था.

कानपुर का मामला पूरे देश में हाइलाइट

कानपुर के वीआईपी रोड ग्वालटोली में 8 फरवरी 2026 को 10 करोड़ की लैंबोर्गिनी रेवोल्टो ने हाहाकार मचा दिया था. पुलिस के अनुसार, लगभग 10 करोड़ की लागत वाली तेज रफ्तार कार ने चलती हुई वाहन और राहगीरों को टक्कर मारी थी, जिससे कम से कम छह लोग घायल हुए थे.

जांच में जुटी पुलिस

लखनऊ के ACP रजनीश वर्मा ने बताया कि घायलों के परिवारों को सूचित कर दिया गया है. इलाके के CCTV फुटेज की जांच की जा रही है. पीड़ितों के परिवारों की शिकायत पर FIR दर्ज की जाएगी. आरोपी छात्र और उसके साथी की तलाश जारी है. पुलिस ने कहा कि तेज रफ्तार और लापरवाही से हुई इस घटना में जल्द कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: शेख हसीना पर ग्रेनेड अटैक से लेकर उम्रकैद तक…अब बांग्लादेश की सत्ता में रहमान डकैत सी एंट्री? कौन हैं तारिक रहमान

इलाके में आक्रोश

हादसे के बाद इलाके में भारी आक्रोश है. लोग कह रहे हैं कि तेज रफ्तार वाहन और लापरवाह ड्राइवर रोज किसी न किसी की जान ले रहे हैं. दीक्षांत के परिवार का कहना है कि उनका इकलौता बेटा था. जिसके बाद अब परिवार बेसहारा हो गया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

2 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

2 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

3 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

3 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

3 hours ago