दिल्ली हाई कोर्ट ने दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर द्वारा ननद मंदिरा कपूर स्मिथ और पॉडकास्टर पूजा चौधरी के खिलाफ दायर 20 करोड़ रुपए का सिविल मानहानि मामले में 16 फरवरी को सुनवाई करेगा. मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने यह भी संज्ञान लिया कि दोनों पक्षों के बीच पारिवारिक विवाद से जुड़े अन्य मामले पहले से ही हाई कोर्ट की एक अन्य पीठ के समक्ष लंबित हैं.
जस्टिस मिनी पुष्करणा की बेंच दायर याचिका पर सुनवाई कर रही है. कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि अलग-अलग पीठों के समक्ष समान प्रकृति के मामलों की समानांतर सुनवाई से विचारों में टकराव और दोहराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. आरोप है कि पॉडकास्ट, इंटरव्यू और सोशल मीडिया पर दिए गए बयानों से उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुचा है. उन्होंने अदालत से स्थायी और अनिवार्य निषेधाज्ञा देने का अनुरोध किया है, जिससे प्रतिवादी किसी भी कथित मानहानिकारक सामग्री को प्रकाशित या प्रसारित न करें और मौजूदा सामग्री को डिजिटल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाया जाए.
इससे पहले प्रिया कपूर ने पटियाला हाउस कोर्ट में ननद मंदिरा कपूर स्मिथ और पॉडकास्टर पूजा चौधरी के खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि का दायर किया है. प्रिया कपूर ने मानहानि का यह मुकदमा ननद मंदिरा कपूर स्मिथ द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और पॉडकास्ट ‘In Controversial’ में दिए गए कथित बयानों को लेकर दायर किया है. प्रिया कपूर ने पॉडकास्ट की होस्ट पूजा चौधरी को भी पक्षकार बनाया है. दायर मानहानि याचिका में कहा गया है कि मंदिरा कपूर ने यूट्यूब, इंस्टाग्राम, एक्स (ट्वीटर) सहित अन्य प्लेटफॉर्म पर ऐसे वीडियो और कंटेंट अपलोड और साझा किए, जिनमें प्रिया कपूर का नाम लेकर उनके खिलाफ झूठे आरोप और आपत्तिजनक संकेत दिए गए.
इनका मकसद प्रिया कपूर के प्रति नफरत, उपहास और सामाजिक बहिष्कार पैदा करना था, जिससे उनकी सामाजिक और व्यवसायिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुचा. उन्होंने अपनी याचिका में यह भी कहा है कि पॉडकास्ट में मंदिरा ने बार-बार यह संकेत दिए कि प्रिया कपूर और संजय कपूर का विवाह तनावपूर्ण था. संजय कपूर की पहली शादी फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर से 2003 में हुई थी, लेकिन मतभेदों के चलते उन्होंने 2014 में तलाक के लिए अर्जी दाखिल की. साल 2016 में एक लंबी कानूनी लड़ाई के बाद उनका तलाक हो गया. तलाक समझौते के तहत दोनों बच्चों समायरा और कियान कपूर की कस्टडी करिश्मा कपूर को दी गई थी. जबकि संजय कपूर को उनसे मिलने का अधिकार मिला था.
यह विवाद 30000 करोड़ रुपए की संपत्ति से जुड़ा है. करिश्मा कपूर के बच्चे समायरा और कियान अपनी विरासत को लेकर प्रिया सचदेव के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं.
ये भी पढ़ें: पूर्व टीटीडी चेयरमैन वाईवी सुब्बा रेड्डी की ओर से दायर मानहानि याचिका पर 10 मार्च को होगी सुनवाई
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…