उत्तर प्रदेश

पप्पू यादव का फूंका पुतला, सड़कों पर उतरा विश्व हिंदू रक्षा परिषद; मोदी सरकार से की बड़ी मांग

बिहार पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव (Pappu Yadav) के कथित सनातन धर्म से जुड़े बयान को लेकर शनिवार को लखनऊ में विरोध प्रदर्शन (Lucknow Protest) देखने को मिला. विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के कार्यकर्ताओं ने गोमती नगर स्थित विशाल खंड-2 कार्यालय के बाहर एकत्र होकर नारेबाजी की और सांसद का पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया. संगठन ने इस पूरे मामले को धार्मिक भावनाओं से जुड़ा बताते हुए पप्पू यादव से सार्वजनिक माफी की मांग की है.

‘अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं’

प्रदर्शन में संगठन के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए. प्रदर्शन के दौरान लोगों ने हाथों में तख्तियां लेकर नारे लगाए और कहा कि किसी भी धर्म, उसकी परंपराओं या संत समाज के बारे में अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं की जा सकती. संगठन का कहना है कि इस तरह के बयान समाज में अनावश्यक विवाद पैदा करते हैं और लोगों की आस्था को ठेस पहुंचाते हैं.

विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भारत की संत परंपरा देश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है. उनके मुताबिक किसी एक व्यक्ति की घटना या व्यवहार के आधार पर पूरे संत समाज या भगवा वेशभूषा पर सवाल उठाना उचित नहीं माना जा सकता. उन्होंने आरोप लगाया कि पप्पू यादव की कथित टिप्पणी से करोड़ों सनातन धर्मावलंबियों की भावनाएं आहत हुई हैं.

करोड़ों लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया

गोपाल राय ने यह भी दावा किया कि पप्पू यादव द्वारा पहने गए कुर्ते पर श्रीराम मंदिर की तस्वीर अंकित थी. उन्होंने कहा कि श्रीराम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था और लंबे संघर्ष का प्रतीक है. ऐसे में जिन लोगों पर गंभीर आरोप लगते रहे हों, उनके द्वारा इस तरह के प्रतीक का इस्तेमाल करना भी लोगों की धार्मिक भावनाओं को प्रभावित कर सकता है.

उन्होंने आगे कहा कि संसद जैसे सर्वोच्च लोकतांत्रिक मंच पर जब सनातन परंपरा, साधु-संतों या श्रीराम मंदिर से जुड़े विषयों पर विवादित बयान सामने आते हैं, तो उसका असर केवल राजनीतिक बहस तक सीमित नहीं रहता, बल्कि देशभर के श्रद्धालुओं तक पहुंचता है. इसलिए जनप्रतिनिधियों को अपने शब्दों का चयन करते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए.


ये भी पढ़ें: 3 साल की बेटी, 10 माह का मासूम… खून से सनी कैंची और 4 लाशें, बलरामपुर की वारदात से दहल जाएगा दिल


मोदी सरकार से कर दी मांग

विश्व हिन्दू रक्षा परिषद ने केंद्र सरकार से इस पूरे मामले पर गंभीरता से विचार करने और आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है. संगठन ने यह भी कहा कि यदि पप्पू यादव ने कथित बयान के लिए सार्वजनिक रूप से सनातन समाज और संत समुदाय से माफी नहीं मांगी, तो लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रखा जाएगा. फिलहाल इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

‘17% आबादी, 3% से कम उत्सर्जन… फिर भी निशाना भारत?’ जानिए बर्लिन में क्यों भड़के पीयूष गोयल

Piyush Goyal Berlin Speech: जर्मनी के बर्लिन में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कार्बन उत्सर्जन…

23 minutes ago

भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद भी क्यों बढ़ी टीम मैनेजमेंट की चिंता? IND vs NZ मैच में खुली पोल

IND vs NZ: भारत ने न्यूजीलैंड के 226 रन के लक्ष्य को हासिल कर जीत…

45 minutes ago

बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ा झटका! 4 नवंबर की परीक्षा को लेकर BSEB ने लिया बड़ा फैसला

Bihar STET 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 4 नवंबर को होने वाली STET…

49 minutes ago

भारत के पड़ोसियों पर भूकंप का कहर…! तिब्बत में 16 मौतों से मचा हाहाकार, पाक-अफगान में भी सुबह-सुबह डोली धरती

तिब्बत में शक्तिशाली भूकंप के बाद बड़े पैमाने पर नुकसान की खबर सामने आई है,…

1 hour ago

अगले 8 घंटे इन 11 राज्यों में कहर बन टूटेगा मौसम…! 75 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

Today Weather Update के मुताबिक, 23 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में बारिश, तेज…

2 hours ago

सत्ता का सेमीफाइनल: UP MLC चुनाव के लिए सपा-भाजपा में आर-पार की जंग, जानें कहां फंसा पेंच?

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए चुनावी मुकाबले में भाजपा और समाजवादी…

2 hours ago