उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक बेहद दुखद और दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. शेरगढ़ थाना क्षेत्र में बोरिंग की खुदाई के दौरान लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रही 11,000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से टकरा गया. पाइप में जोरदार करंट उतरने से वहां काम कर रहे तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई.
इस भयावह घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया. आक्रोशित ग्रामीणों ने शवों को सड़क पर रखकर जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया.
घटना शेरगढ़ के प्यारा गांव की है, जहां गुरुवार शाम एक खेत में बोरिंग का काम चल रहा था. गंगौरी गांव के रहने वाले दो मजदूर—मोहन और सुल्तान बोरिंग की खुदाई में जुटे थे, जबकि प्यारा गांव का रहने वाला एक अन्य युवक (जिसका नाम भी मोहन था) पास में ही खड़ा होकर काम देख रहा था.
जैसे ही मजदूरों ने बोरिंग का लंबा लोहे का पाइप ऊपर उठाया, वह अनजाने में ऊपर से गुजर रहे 11 केवी के हाईटेंशन तारों से जा टकराया. पलक झपकते ही पूरे पाइप में भीषण करंट दौड़ गया और तीनों लोग उसकी चपेट में आ गए. करंट इतना जोरदार था कि तीनों की मौके पर ही झुलसकर मौत हो गई.
हादसे की खबर फैलते ही मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई. अपनों को खो चुके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए तीनों शवों को मौके पर ही रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया.
ग्रामीणों की मांग थी कि पीड़ित परिवारों को तुरंत उचित मुआवजा दिया जाए और हादसे के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.
हंगामे की सूचना मिलते ही शेरगढ़ थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने काफी देर तक गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों को समझाया-बुझाया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया.
इसके बाद पुलिस ने तीनों शवों को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं कि आखिर इतनी हाईटेंशन लाइन के नीचे बिना सुरक्षा इंतजामों के बोरिंग का काम कैसे चल रहा था.
यह भी पढ़ें: कातिलों को बचा रहे सपा विधायक…, जौनपुर में विशाल यादव हत्या मामले में परिजनों का गंभीर आरोप, 2 आरोपी गिरफ्तार
-भारत एक्सप्रेस
एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…
दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…
Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…