खेल

अभिषेक शर्मा का तांडव! 30 गेंदों में ठोका सबसे तेज शतक, तीसरे T20 में भारत ने बनाए 221 रन

Abhishek Sharma: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 221 रन बनाए.

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने धमाकेदार शुरुआत दी. दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 9.5 ओवर में 142 रन जोड़े. अभिषेक बेहतरीन लय में नजर आए और उन्होंने सिर्फ 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. वहीं, संजू सैमसन एंकर की भूमिका निभाते दिखाई दिए. अभिषेक की तूफानी बल्लेबाजी के बूते भारतीय टीम ने 100 रनों का आंकड़ा सिर्फ 6 ओवर में छू लिया.

317 के स्ट्राइक रेट से बनाए 108 रन

अर्धशतक पूरा करने के बाद भी अभिषेक ने अपनी तूफानी बैटिंग जारी रखी और सिर्फ 30 गेंदों में शतक पूरा किया. अभिषेक फुल मेंबर देशों की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने. बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 34 गेंदों की अपनी इस पारी में 317 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 108 रन बनाए.

अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका सबसे तेज शतक

इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 11 छक्के लगाए. वहीं, संजू सैमसन ने 35 गेंदों में 2 चौके और 4 छक्कों की मदद से 50 रन बनाए. नंबर तीन पर प्रमोट किए गए तिलक वर्मा बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 2 रन रन बनाकर आउट हुए.

आज भी खामोश रहा शिवम दुबे का बल्ला

शिवम दुबे भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 10 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए. कप्तान श्रेयस अय्यर बड़े शॉट्स लगाने के लिए संघर्ष करते नजर आए और वह 20 गेंदों में 29 रन बनाकर रनआउट हुए. वहीं, ईशान किशन 10 रन बनाकर रनआउट हुए. नीतीश कुमार रेड्डी का बल्ला भी खामोश रहा और वह एक रन ही बना सके. अक्षर पटेल 5 रन बनाकर नाबाद रहे.

ये भी पढ़ें- मैदान पर फ्लॉप, प्यार में धोखा? पृथ्वी शॉ-आकृति अग्रवाल की सगाई टूटी, सोशल मीडिया पोस्ट से सनसनी!

अफगानिस्तान की ओर से गेंदबाजी में अजमतुल्लाह उमरजई ने 27 रन देकर सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए. वहीं, राशिद खान और अब्दुल्ला अहमदजई ने एक-एक विकेट निकाला. भारतीय टीम आखिरी के 10 ओवरों में 79 रन ही बना सकी और टीम ने छह विकेट भी गंवाए.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

7 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

7 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

8 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

8 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

9 hours ago