उत्तर प्रदेश

क्या मौलाना तौकीर रजा को इतिहास नहीं पता? राणा सांगा और वीर सावरकर को लेकर दिया ये विवादित बयान

इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खां ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है. उन्होंने राणा सांगा और वीर सावरकर को लेकर विवादित बयान दिए हैं. साथ ही, केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए मुसलमानों के साथ दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है.

धरना-प्रदर्शन करने का ऐलान

तौकीर रजा ने कहा कि केंद्र सरकार ने मुसलमानों के खिलाफ जंग का ऐलान कर रखा है. साथ ही, प्रदेश की सरकारों में होड़ लगी है कि कौन मुसलमानों पर कितना ज्यादा जुल्म करेगा. इतना ही नहीं, उन्होंने ऐलान किया कि ईद के बाद वह संभल जाकर धरना-प्रदर्शन करेंगे. उनके साथ पूरा बरेली होगा. धरना तब तक जारी रहेगा, जब तक वहां के सभी अधिकारी हटाए नहीं जाते.

मुसलमानों के खिलाफ साजिश हो रही- तौकीर रजा

मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि हम अपने मुल्क में जो देखते हैं, कुछ ताकतें मुसलमानों के खिलाफ साजिश रच रही हैं. कब्र तोड़ने के लिए कुछ गुंडे निकलते हैं. उन गुंडों पर कोई कार्रवाई नहीं होती, जबकि बेगुनाह मुसलमानों को मारा जाता है और गिरफ्तार किया जाता है.

ईद सादगी से मनाई जाएगी- तौकीर रजा

तौकीर रजा ने कहा कि ईद खुशी का मौका है, लेकिन इस बार ईद सादगी से मनाई जाएगी. नए कपड़े नहीं पहने जाएंगे, क्योंकि हमारे बच्चों का कत्ल किया गया है. उन्हें झूठे मामले में जेल में डाला गया है. उनकी हिमायत में हम नए कपड़े नहीं पहनेंगे. जिस तरह हमने अलविदा जुमे पर अमन फैलाने का काम किया, हमने साबित किया कि हम अमन पसंद लोग हैं.

उन्होंने मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड पर भी जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा, “मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने जो काम करना चाहिए था, वह कभी नहीं किया, बल्कि जिस काम को हाथ में लिया, उसे बर्बाद कर दिया. मैं भी उसका सदस्य हूं, मैंने इस्तीफा भी दिया. मैंने कई बार कहा कि मुझे हटा दिया जाए. वक्फ संशोधन बिल से ज्यादा जरूरी बोलना था, तो संभल पर बोलते. संभल के मुद्दे पर बोर्ड नहीं बोला.” उन्होंने मुस्लिम सांसदों से कहा कि सभी को इकट्ठा होकर संभल जाना चाहिए था, वहां धरना देना चाहिए था, लेकिन उन्होंने भी ऐसा नहीं किया.

यह भी पढ़े-ं Navaratri 2025: योगी सरकार का बड़ा फैसला, धार्मिक स्थलों के पास अवैध बूचड़खानों और मांस बिक्री पर लगाया प्रतिबंध

तौकीर रजा ने कहा कि वक्फ से ज्यादा मेरी नजर में संभल के सीओ का मुद्दा है. सीओ अनुज चौधरी ने पूरे देश का माहौल खराब करने का काम किया. सीओ को हटाया जाना चाहिए और जांच होनी चाहिए. सीएम योगी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वह कहते हैं कि हमने महाकुंभ में 65 करोड़ इकट्ठे करके दिखा दिए.

राणा सांगा पर विवादित बयान

उन्होंने आगे कहा कि बाबर असल में हिंदुस्तान नहीं आया था, उसे बुलाया गया था. बाबर ने हिंदुस्तान पर कभी हमला नहीं किया. बाबर ने राणा सांगा के कहने पर इब्राहिम लोधी पर हमला किया था. राणा सांगा ने बाबर के साथ धोखा किया था. राणा सांगा की कोशिश थी कि बाबर यहां आए और हमला करे. राणा सांगा ने बाबर के साथ वादाखिलाफी की. राणा सांगा ने अपने देश के साथ गद्दारी की.

सावरकर पर भी की टिप्पणी

इसके साथ ही उन्होंने वीर सावरकर को लेकर कहा कि वे तमाम लोग जिन्होंने अंग्रेजों से हाथ मिलाया या मुगलों से हाथ मिलाया, उन्होंने गद्दारी की. वीर सावरकर को सिर पर बैठाया जाता है, सिर्फ इसलिए कि वह अंग्रेजों के यहां नौकरी करते थे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

1 minute ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

14 minutes ago

इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी और कैप्टन स्मित मछार को मिला खास न्योता, नेतनयाहू ने की फोन पर बात

इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी और जांबाज भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को…

26 minutes ago

गुजरात प्रदर्शनी में दिखा PM मोदी के 25 वर्षों का जनसेवा सफर, CM भूपेंद्र पटेल ने किया मुआयना

अहमदाबाद में पीएम मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा सफर पर आधारित 'विकसित गुजरात से…

47 minutes ago

दादरी में दुकान की मरम्मत के दौरान गिरा लेंटर, मलबे में दबे आधा दर्जन मजदूर

ग्रेटर नोएडा के दादरी में जीटी रोड पर मरम्मत के दौरान दुकान का लेंटर गिरने…

1 hour ago

CM योगी की मौजूदगी में लखनऊ में शिक्षक गरिमा सम्मेलन हुआ संपन्न, विधायक राजेश्वर सिंह ने शिक्षा और संस्कार पर रखी बात

CM Yogi Adityanath: राजधानी लखनऊ के डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रेक्षागृह में रविवार को अखिल विश्व…

1 hour ago