उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर पहुंचे कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री ने कर दी बड़ी मांग, बोले- बाबर और मुगलों की एक भी औलाद का नामोनिशान नहीं रहना चाहिए

नीरज त्यागी\ मुजफ्फरनगर 

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में शनिवार शाम महाराज धीरेंद्र शास्त्री एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे थे. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए मुजफ्फरनगर का नाम बदलकर मां भगवती आदि शक्ति के नाम पर रखे जाने की बात कही साथ ही उन्होंने कहा कि औरंगजेब देश को तोड़ने वाला है बाबर और मुगलों की एक भी औलाद का नामोनिशान भारत में नहीं रहना चाहिए.

मुजफ्फरनगर का नाम बदलकर माँ भगवती पर हो-धीरेंद्र

धीरेंद्र शास्त्री ने मुजफ्फरनगर का नाम बदलकर लक्ष्मी नगर किए जाने की मांग पर कहा कि हम मुजफ्फरनगर वासियों से प्रार्थना करते हैं कि मुजफ्फरनगर का नाम बदलकर लक्ष्मी नगर रखे जाने के संकल्प को लेकर इस बार की हनुमान जन्मोत्सव यात्रा निकालनी चाहिए. मेरठ में सौरभ राजपूत हत्याकांड पर बोलते हुए महाराज धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि मेरठ का ब्लू धर्म बड़ा फेमस हुआ है उन्होंने कहा कि जहां बरसात नहीं होती वहां की फैसले खराब हो जाती हैं और जहां संस्कार नहीं रहते वहां की नस्ल खराब हो जाती है. धीरेंद्र शास्त्री की माने तो टीवी सीरियलों के कारण बिगड़ेल औलाद पैदा हो रही है और इसी कारण यह कांड बढ़ रहे हैं महाराज जी ने कहा कि अगर बच्चों को सफलता पानी है तो नशा नींद और नारी से दूर रहना होगा.

बाबर और मुगलों की एक भी औलाद का नामोनिशान नहीं रहना चाहिए

महाराज धीरेंद्र शास्त्री की माने तो न्याय के लिए तो सरकार पर निर्भर रहना है हम सरकार पर निर्भर नहीं है हम हमको भारत के 100 करोड़ हिंदुओं के दिलों में हिन्दू राष्ट्र चाहिए मुजफ्फरनगर का नाम बिल्कुल बदलना चाहिए और मां भगवती आदिशक्ति श्री लक्ष्मी माता के ऊपर होना चाहिए और शुक्रताल तीर्थ यहां का सबसे बहुत प्रसिद्ध है कथा वाचकों के लिए और व्यास महिमा परंपरा प्रभाव यही शुक्रताल से हुआ है आने वाले भविष्य में हम भी वहा कथा सुनने वाले हैं हम किसी राजनेताओं पर टिप्पणी नहीं करते हमारी खुद की पार्टी है.

बजरंगबली की औरंगजेब देश को तोड़ने वाला है बाबर की मुगलों की एक भी औलादो का नामोनिशान भारत में नहीं रहना चाहिए हनुमान जी की जो यात्रा है जन्मोत्सव के पर मुजफ्फरनगर में हम सबसे यही प्रार्थना करेंगे की लक्ष्मीनगर की संकल्प की को लेकर के मुजफ्फरनगर का नाम बदले लक्ष्मीनगर नाम होवे इस संकल्प को लेकर हनुमान जी की जन्मोत्सव पर यात्रा निकालनी चाहिए ठीक है कानून व्यवस्था सब ऊपर नीचे चलता रहता है अब हम यहां यूपी में तो रहते नहीं है हमारे लिए तो बहुत अच्छा रहा कथा की दृष्टि से भी अच्छा रहा सुरक्षा व्यवस्था भी बहुत अच्छी रही और भी ज्यादा होनी चाहिए.

टीवी सीरियलों के कारण बिगडेल औलाद हो रही है पैदा

हां तुम्हारे मेरठ का यह ब्लू ड्रम बड़ा फेमस हुआ है देखो जहां बरसात नहीं होती वहां की फसले खराब हो जाती जहां संस्कार नहीं रहते वहां की नस्ले खराब हो जाती तो वर्तमान में बिगड़ते हुए संस्कारों को रामचरित्र मानस से दूरी पाश्चात्य संस्कृति की टीवी सीरियलों के कारण बिगडेल औलाद पैदा हो रही है इस कारण से ये कांड बढ़ रहे हैं कांड बढ़ने का कारण है घटते संस्कार युवाओं को यही कहना है कि बच्चों अगर सफलता पानी है तो नशा नींद और नारी इनसे दूर रहना बोल तो दिया गलत है राणा सांगा पर बयान अब हमें हरिद्वार जाना है कथा हम जल्दी करेंगे जब तुम्हारी श्रद्धा दक्षिणा चढ़ेगा तभी हम कर देंगे.

-भारत एक्सप्रेस 

Bharat Express Desk

Recent Posts

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

34 minutes ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

5 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

7 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

7 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

7 hours ago