उत्तर प्रदेश

Mauni Amavasya 2025: DGP प्रशांत कुमार ने संगम में लगाई डुबकी, बोले-सुगम यातायात, साफ-सफाई के लिए बढ़ाएंगे मैनपावर

महाकुम्भनगर: मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं के लिए मकर संक्रांति से भी बेहतर इंतजाम किए जा रहे हैं. यह बात बुधवार को डीजीपी प्रशांत कुमार ने संगम में पुण्य स्नान के बाद कहीं. डीजीपी ने संगम पर सभी तैयारियां परखी और आवश्यक दिशा निर्देश दिए. इस दौरान डीजीपी ने सुगम यातायात और साफ सफाई के लिए मैनपॉवर बढ़ाने के भी निर्देश दिए.

वीआईपी और आम सभी लोगों को एक सामान सुविधाएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी पूरी कैबिनेट ने आज पवित्र गंगा में डुबकी लगाई. इससे पहले डीजीपी प्रशांत कुमार ने संगम में डुबकी लगाई और सुरक्षा व प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लिया. डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि मौनी अमावस्या के दौरान मकर संक्रांति से भी वृहद व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं. उन्होंने संगम तट पर साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि आम श्रद्धालुओं को भी वही सुविधाएं दी जा रही हैं जो वीआईपी को उपलब्ध हैं. इसके लिए अतिरिक्त मैनपावर लगाया गया है, ताकि किसी को कोई असुविधा न होने पाए.

विदेशी श्रद्धालु ने की सराहना

स्नान के दौरान डीजीपी से दक्षिण अफ्रीका के एक श्रद्धालु ने महाकुम्भ की व्यवस्थाओं की प्रशंसा की. श्रद्धालु ने कहा कि यहां की व्यवस्थाएं अनुकरणीय हैं और धार्मिक आयोजनों के प्रबंधन का बेहतर इंतजाम किया गया है.

ये भी पढ़ें: एआई चैटबॉट का नया अवतार बताएगा एक किमी दायरे की पार्किंग, फूड कोर्ट और अस्पताल

-भारत एक्सप्रेस 

विशाल तलवार

Recent Posts

लोध, कुर्मी से पासी-खटिक तक…’, बीजेपी ने यूपी राज्यसभा उम्मीदवारों की प्रोफाइल से कैसे साधा 2027 का समीकरण?

BJP Rajya Sabha Candidates: उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर से होने वाले राज्यसभा चुनाव को…

1 minute ago

फिल्मी स्टाइल या अतिरेक? स्कूटर स्टंट कर गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, आगे जो हुआ देख दंग रह गए लोग

मॉस्को में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए बेहद अनोखे अंदाज में…

19 minutes ago

GST Reform: कारोबारियों के लिए आसान होगा GST अनुपालन, रिफंड होगा तेज; गिरफ्तारी के नियमों में भी बदलाव पर विचार

GST Reform Compliance Refund Process: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि GST सुधारों का अगला…

34 minutes ago

नंदीग्राम उपचुनाव मामले में कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान की याचिका से अलग हुए जस्टिस जॉयमाल्या बागची

नंदीग्राम उपचुनाव से कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान की याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट के…

34 minutes ago

‘1 रुपये में 4 किलोमीटर का सफर’, हीरो विडा ईवी की बंपर डिमांड

हीरो विडा इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री में अगस्त में 108% का उछाल आया है. मात्र…

46 minutes ago