Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Mauni Amavasya 2025: DGP प्रशांत कुमार ने संगम में लगाई डुबकी, बोले-सुगम यातायात, साफ-सफाई के लिए बढ़ाएंगे मैनपावर

मौनी अमावस्या के अमृत स्नान की तैयारियों का जायजा लेते हुए डीजीपी प्रशांत कुमार ने संगम में स्नान किया और यातायात व साफ-सफाई व्यवस्था को मकर संक्रांति से भी व्यापक बनाने के लिए अतिरिक्त मैनपावर जुटाने का निर्देश दिया.

Mahakumbh 2025

DGP प्रशांत कुमार

महाकुम्भनगर: मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं के लिए मकर संक्रांति से भी बेहतर इंतजाम किए जा रहे हैं. यह बात बुधवार को डीजीपी प्रशांत कुमार ने संगम में पुण्य स्नान के बाद कहीं. डीजीपी ने संगम पर सभी तैयारियां परखी और आवश्यक दिशा निर्देश दिए. इस दौरान डीजीपी ने सुगम यातायात और साफ सफाई के लिए मैनपॉवर बढ़ाने के भी निर्देश दिए.

वीआईपी और आम सभी लोगों को एक सामान सुविधाएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी पूरी कैबिनेट ने आज पवित्र गंगा में डुबकी लगाई. इससे पहले डीजीपी प्रशांत कुमार ने संगम में डुबकी लगाई और सुरक्षा व प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लिया. डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि मौनी अमावस्या के दौरान मकर संक्रांति से भी वृहद व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं. उन्होंने संगम तट पर साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि आम श्रद्धालुओं को भी वही सुविधाएं दी जा रही हैं जो वीआईपी को उपलब्ध हैं. इसके लिए अतिरिक्त मैनपावर लगाया गया है, ताकि किसी को कोई असुविधा न होने पाए.

विदेशी श्रद्धालु ने की सराहना

स्नान के दौरान डीजीपी से दक्षिण अफ्रीका के एक श्रद्धालु ने महाकुम्भ की व्यवस्थाओं की प्रशंसा की. श्रद्धालु ने कहा कि यहां की व्यवस्थाएं अनुकरणीय हैं और धार्मिक आयोजनों के प्रबंधन का बेहतर इंतजाम किया गया है.

ये भी पढ़ें: एआई चैटबॉट का नया अवतार बताएगा एक किमी दायरे की पार्किंग, फूड कोर्ट और अस्पताल

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital