उत्तर प्रदेश

‘रेप केस में फंसा दूंगा…’ 5 मिनट की देरी पर ब्लिंकिट बॉय की खाल उधेड़ी, फिर दी खौफनाक धमकी; देखें VIDEO

Meerut Crime: मेरठ में डिलीवरी में सिर्फ 5 मिनट की देरी होने पर ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है. घटना का CCTV फुटेज वायरल होने के बाद साथी डिलीवरी बॉय्स ने थाने के बाहर धरना दिया.

मेरठ के गंगा सागर इलाके की गंगा हाइट्स सोसाइटी में शुक्रवार रात डिलीवरी में 5 मिनट लेट होने पर एक युवक ने ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय अमित यादव की पिटाई कर दी. घटना का 3.5 मिनट का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें आरोपी थप्पड़ मारते और पीड़ित को घर के अंदर खींचते दिख रहा है. पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी. पुलिस ने आरोपी बैंक मैनेजर यमन के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है, जबकि विरोध में साथी डिलीवरी बॉय्स ने काम बंद कर थाने पर प्रदर्शन किया.

5 मिनट की देरी होने पर डिलीवरी बॉय से मारपीट की (Blinkit delivery boy beaten Meerut)

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र स्थित गंगा सागर इलाके में शुक्रवार रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई. गंगा हाइट्स बिल्डिंग में डिलीवरी ऑर्डर में महज 5 मिनट की देरी होने पर एक युवक ने ब्लिंकिट के डिलीवरी बॉय अमित यादव के साथ बेरहमी से मारपीट की. घटना का साढ़े तीन मिनट का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी युवक डिलीवरी बॉय को थप्पड़ और घूंसे मारता हुआ नजर आ रहा है.

गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू (Blinkit delivery delay fight)

पीड़ित अमित यादव, जो 12वीं का छात्र है और पिछले एक साल से ब्लिंकिट में काम कर रहा है, उसने बताया कि ऑर्डर लेट होने पर उसने ग्राहक को ऐप पर कारण दिखने की बात कही थी. हालांकि, जैसे ही वह फ्लैट नंबर 110 पर पहुंचा, आरोपी ने उसका फोन छीन लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी. पीड़ित का यह भी आरोप है कि आरोपी ने उसे घर के अंदर खींच लिया और पुलिस में दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी.

पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज (Bhavanpur police station Meerut)

घटना के बाद किसी तरह अपनी जान बचाकर निकले अमित ने भावनपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस जांच में आरोपी की पहचान यमन के रूप में हुई है, जो ICICI बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत बताया जा रहा है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.

इस घटना के विरोध में शनिवार सुबह से ही 20 से अधिक ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय्स ने काम बंद कर दिया और भावनपुर थाने के बाहर धरने पर बैठ गए. प्रदर्शनकारियों की मांग है कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक वे अपना विरोध जारी रखेंगे. सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है.

यह भी पढ़ें-मथुरा में यमराज बनकर दौड़ा बेकाबू डंपर, 6 साल की मासूम समेत 3 को रौंदा; VIDEO देख कांप जाएगी रूह

-भारत एक्सप्रेस

Shubhra Rai

Recent Posts

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

7 minutes ago

इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी और कैप्टन स्मित मछार को मिला खास न्योता, नेतनयाहू ने की फोन पर बात

इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी और जांबाज भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को…

19 minutes ago

गुजरात प्रदर्शनी में दिखा PM मोदी के 25 वर्षों का जनसेवा सफर, CM भूपेंद्र पटेल ने किया मुआयना

अहमदाबाद में पीएम मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा सफर पर आधारित 'विकसित गुजरात से…

40 minutes ago

दादरी में दुकान की मरम्मत के दौरान गिरा लेंटर, मलबे में दबे आधा दर्जन मजदूर

ग्रेटर नोएडा के दादरी में जीटी रोड पर मरम्मत के दौरान दुकान का लेंटर गिरने…

53 minutes ago

CM योगी की मौजूदगी में लखनऊ में शिक्षक गरिमा सम्मेलन हुआ संपन्न, विधायक राजेश्वर सिंह ने शिक्षा और संस्कार पर रखी बात

CM Yogi Adityanath: राजधानी लखनऊ के डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रेक्षागृह में रविवार को अखिल विश्व…

55 minutes ago

सिर्फ टूरिज्म नहीं, हिंद महासागर का अभेद्य किला बना लक्षद्वीप, पीएम मोदी के दौरे के बाद ऐसे बदली द्वीपों की तस्वीर

PM Modi Lakshadweep: जनवरी 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप पहुंचे थे. उनकी यात्रा की…

1 hour ago