Meerut Crime: उत्तर प्रदेश के मेरठ में बेटा पाने की चाहत में एक परिवार ने अंधविश्वास और अपराध की सारी हदें पार कर दीं. आरोपी परिवार ने पहले एक शादीशुदा महिला से अपने बेटे का निकाह कराया, फिर जैसे ही उसने बेटे को जन्म दिया, योजनाबद्ध तरीके से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस को गुमराह करने और महिला की पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को ईंट से बुरी तरह कुचल दिया.
एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि बीती 20 अगस्त को सरधना के कुशावली रोड स्थित गन्ने के खेत में एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था. सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. मृतका का चेहरा इतनी बेरहमी से कुचला गया था कि उसकी शिनाख्त होना नामुमकिन लग रहा था.
पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाया और पहचान के लिए तस्वीरें सोशल मीडिया पर जारी कर दीं. अगले ही दिन भावनपुर के ग्राम सियाल निवासी जुनैद थाने पहुंचा और मृतका की पहचान अपनी बहन शीबा के रूप में की. इसके बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की.
पुलिस की कड़ाई से पूछताछ में आरोपियों ने पूरे कत्ल का खौफनाक राज उगल दिया. एसपी देहात के मुताबिक, मुख्य आरोपी सादिक की पहली पत्नी से पांच बेटियां थीं, जिसको लेकर परिवार को समाज के ताने सुनने पड़ते थे. बेटे की लालच में सादिक ने शीबा से संपर्क किया और उससे निकाह कर लिया.
निकाह के बाद शीबा ने एक बेटे को जन्म दिया, जो फिलहाल 18 महीने का है. सादिक और शीबा अलग रहते थे, लेकिन शीबा अक्सर खर्च के लिए पैसे मांगती थी. इसी बात से परेशान होकर पूरे परिवार ने शीबा को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया.
19 अगस्त को सादिक शीबा को धोखे से पांचली ले गया, जहां किसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई. इसके बाद सादिक ने अपनी मां वसीला, पत्नी आशिया और भाई शादाब को फोन करके बुला लिया. शोभापुर बाईपास के पास सभी कार में सवार हुए और चलती गाड़ी के भीतर ही शीबा का गला घोंट दिया गया. हत्या के बाद शव को गन्ने के खेत में फेंककर चेहरा कुचल दिया गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए परिवार के चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
यह भी पढ़ें: अजय राय की ‘मछली पार्टी’ पर अयोध्या में तेज हुई सियासत, साधु-संतों ने कांग्रेस के खिलाफ खोला मोर्चा; देखें VIDEO
-भारत एक्सप्रेस
अडानी स्किल्स एंड एजुकेशन और कच्छ यूनिवर्सिटी ने भुज में ग्रीन एनर्जी 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस'…
OpenAI के पूर्व इंजीनियर डेविड रॉबिन्सन ने कंपनी के संस्कृति पर सवाल उठाते हुए इस्तीफा…
Yami Gautam Aditya Dhar Leave Mumbai: यामी गौतम और आदित्य धर ने मुंबई की चकाचौंध…
UP News: मेरठ में पति को दूसरी महिला के साथ मोमोज खाते देख पत्नी ने…
Bihar MLC election 2026: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर हो चुनावों में महागठबंधन…
France Student Protest: फ्रांस में हाईस्कूल छात्रों का आंदोलन तेजी से राष्ट्रीय संकट में बदल…