देश

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस आज: स्‍पेस इकोनॉमी में झंडे गाड़ रहा भारत, 10 सालों में 40-45 अरब डॉलर तक बढ़ जाएगा आकार, इसी साल 440 हो गए स्टार्टअप

भारत में आज राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस (National Space Day) मनाया जा रहा है. इस खास मौके पर मोदी सरकार की ओर से जारी ताजा आंकड़ों ने देश के तेजी से विस्तार कर रहे अंतरिक्ष इकोसिस्टम की एक बेहद मजबूत तस्वीर पेश की है.

सरकारी डेटा के अनुसार, भारत की वर्तमान अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था (Space Economy) 9 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गई है. मजबूत स्टार्टअप इकोसिस्टम और प्रगतिशील नीतिगत सुधारों के बल पर अगले एक दशक (10 वर्षों) में इसके 40 से 45 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान जताया गया है.

6 गुना बढ़ा निजी निवेश, स्टार्टअप्स की संख्या 440 पहुंची

देश के अंतरिक्ष क्षेत्र में निजी भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2020 में किए गए ऐतिहासिक नीतिगत बदलावों का बड़ा असर अब धरातल पर दिखाई दे रहा है:

स्टार्टअप्स में उछाल: साल 2014 में देश में जहां केवल 1 पंजीकृत अंतरिक्ष स्टार्टअप था, वहीं अगस्त 2026 तक इनकी संख्या बढ़कर 440 हो गई है.

निजी निवेश में रिकॉर्ड बढ़ोतरी: वित्त वर्ष 2021-22 में स्पेस सेक्टर में निजी निवेश 100.5 मिलियन डॉलर था, जो 31 मार्च 2026 तक 6 गुना बढ़कर 618.5 मिलियन डॉलर हो गया है. अकेले 2026 में अब तक 187 मिलियन डॉलर का निवेश आ चुका है.

NGE ऑथराइजेशन: 2026 के मध्य तक 52 गैर-सरकारी संस्थाओं (NGEs) को 113 ऑथराइजेशन दिए गए हैं, जिनमें उपग्रह संचालन और लॉन्च सेवाओं से जुड़े 18 प्रमुख स्टार्टअप्स शामिल हैं.

भारतीय अंतरिक्ष नीति 2023 ने निजी क्षेत्र को गति देने का काम किया. इसके तहत इसरो (ISRO) की वाणिज्यिक शाखा न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) का राजस्व वित्त वर्ष 2021-22 के ₹321.77 करोड़ से बढ़कर 2024-25 में ₹3,000 करोड़ से अधिक हो गया. वहीं सिंगल-विंडो सिस्टम IN-SPACe ने जनवरी 2026 तक स्टार्टअप्स को इसरो की 71 तकनीकों के हस्तांतरण में मदद की है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की युवा स्पेस स्टार्टअप्स की तारीफ

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के होनहार स्पेस एंटरप्रेन्योर्स से मुलाकात की और उनकी ऊर्जा की सराहना की.

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय ने भी पीएम मोदी के आधिकारिक संदेश को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा करते हुए इस उपलब्धि को रेखांकित किया.

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में लिखा:

“भारत के सबसे होनहार स्पेस #StartUps से मुलाकात की. हमेशा की तरह, उनकी ऊर्जा और महत्वाकांक्षा ने गहराई से प्रभावित किया. आपको उनके विचार और आशावाद बेहद पसंद आएंगे. मुझे बताएं, भारत की अंतरिक्ष यात्रा के बारे में कौन सी बात आपको सबसे ज्यादा उत्साहित करती है?”

यह भी पढ़िए: 1868 में भारत की धरती से मिली ब्रह्मांड की वो सबसे बड़ी पहेली, जिसका राज सुलझाने में वैज्ञानिकों को लग गए पूरे 27 साल

Bharat Express Desk

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों पर एक्शन, 50 आरोपियों पर शिकंजा

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…

2 hours ago

अब पकड़ी जाएगी प्रदूषण की असली वजह, मोदी सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में शुरू की एडवांस AATL लैब

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…

3 hours ago

‘जो ठाना वह करके दिखाया…’, गृह मंत्री अमित शाह की कार्यशैली पर बोले सांसद नरेश बंसल

भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…

4 hours ago

सावधान! 48 घंटे में आएगा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’, इन 10 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…

4 hours ago