उत्तर प्रदेश

मेरठ में कभी डिप्टी तो कभी चीफ सेक्रेटरी बन घूम रहा था युवक, पुलिस ने उतारा भूत; फर्जी IAS का खेल खत्म!

Meerut Fake IAS: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से फर्जी IAS का मामला सामने आया है. एक युवक अपने आपको IAS ऑफिसर बताकर लोगों पर रौब झाड़ता था. हालांकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. लेकिन इस मामले ने हमें महाराष्ट्र के पुणे शहर में फर्जी IAS पूजा खेडकर के केस की याद दिला दी.

जानकारी के मुताबिक, मेरठ के नौचन्दी थाना क्षेत्र का राहुल कौशिक नाम युवक अपने आप को IAS ऑफिसर बताता है. इतना ही नहीं, राहुल ने अपने घर के बाहर नेम प्लेट पर भी IAS अधिकारी लिखा रखा है और इससे आस-पास के लोगों को डराता-धमाकाता है.

हंगामे से खुली पोल

पुलिस ने बताया कि राहुल देर रात अपने इलाके में हंगामा कर रहा था और साथ ही स्थानीय लोगों को परेशान भी कर रहा था. जब लोगों ने इसका विरोध किया तो मामला और बढ़ गया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.

कभी डिप्टी सेक्रेटरी तो कभी चीफ सेक्रेटरी

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक से पूछताछ की. जांच में सामने आया कि वह असली IAS अधिकारी नहीं है, बल्कि फर्जी तरीके से खुद को अधिकारी बताकर लोगों को प्रभावित करता था. पुलिस ने बताया कि आरोपी 112 और कई अधिकारियों के CUG नंबरों पर कॉल करके खुद को कभी डिप्टी सेक्रेटरी तो कभी चीफ सेक्रेटरी बताता था और अलग-अलग पदों पर होने का दावा करता था. संदेह होने पर पुलिस ने जांच की तो उसका पूरा खेल सामने आ गया.

फर्जी IAS पर पहल से 3 मुकदमे दर्ज

राहुल कौशिक ने अपने घर के बाहर भी फर्जी IAS अधिकारी की नेम प्लेट लगा रखी थी. पुलिस अब आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है. पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले से तीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है. पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.


ये भी पढ़ें: ‘जीजा ने पकड़ा, यह बस एक सपना था’: नाबालिग साली के बयान से पलटा केस, एयरफोर्स कर्मी 7 साल बाद बरी


मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि पब्लिक की शिकायत के बाद पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कथित आईएएस अफसर को हिरासत में लिया गया और फिर जांच पड़ताल में राहुल कौशिक नाम के शख्स को पूर्णतया फर्जी पाया गया. इसके बाद अब इसको गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

हरीश शर्मा

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago