उत्तर प्रदेश

बिरयानी खानी पड़ गई भारी, दुकान पर नोटो से भरे बैग को उड़ा ले गई मेरठ की बंटी-बबली गैंग; CCTV ने खोला पोल

Meerut Bag Theft: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक रेस्टोरेंट में बिरयानी खाने आए दंपति की एक छोटी सी लापरवाही उनके लिए बेहद भारी पड़ गई. दंपति खाने की मेज पर नोटों से भरा अपना बैग भूल गया, जिसे वहां आए एक दूसरे शातिर ‘दंपति चोर’ ने साफ कर दिया. बैग में पूरे दो लाख रुपये और कुछ जरूरी कागजात थे. चोरी की ये पूरी वारदात रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है. पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

बैंक से पैसे निकालकर खाने पहुंचे थे बिरयानी

मिली जानकारी के मुताबिक, मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट इलाके के रहने वाले दानिश बैंक से दो लाख रुपये निकालकर लौट रहे थे. रास्ते में वह अपनी पत्नी के साथ खाना खाने के लिए कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित ‘इरशाद बिरयानी रेस्टोरेंट’ में रुक गए. दानिश के पास नोटों और जरूरी दस्तावेजों से भरा बैग था. दोनों ने आराम से बैठकर बिरयानी खाई और रेस्टोरेंट से बाहर निकल गए, लेकिन जल्दबाजी में रुपयों से भरा बैग उसी टेबल पर छोड़ गए.

CCTV में खुली पोल

रेस्टोरेंट से कुछ दूर जाने के बाद दानिश को अचानक अपने बैग की याद आई. उनके होश उड़ गए और वह आनन-फानन में पत्नी के साथ वापस रेस्टोरेंट दौड़े. लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी, टेबल से बैग गायब था. रेस्टोरेंट में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में जब वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, तो सच देखकर सब दंग रह गए.

फुटेज में साफ दिख रहा है कि दानिश के जाने के बाद वहां एक महिला बुर्का और नीला हिजाब पहने पहुंचती है, जिसके साथ कैप (टोपी) पहने एक युवक भी है. दोनों पहले लावारिस पड़े बैग को टटोलते हैं और फिर मौका पाकर चुपचाप उसे समेटकर बाहर निकल जाते हैं. बाहर खड़ी बाइक पर बैठकर दोनों पलक झपकते ही रफूचक्कर हो जाते हैं. फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है और हुलिए के आधार पर शातिर चोरों की तलाश में जुट गई है.

ये भी पढ़ें: राम मंदिर के नाम पर महाफर्जीवाड़ा, ट्रस्ट का फर्जी लोगो लगाकर बनाई हू-ब-हू नकली वेबसाइट; श्रद्धालुओं से वसूला ऑनलाइन चंदा

-भारत एक्सप्रेस

हरीश शर्मा

Recent Posts

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

23 seconds ago

45 साल के उम्र के फासले को मिटाकर 30 साल की ब्लॉगर ने 75 साल के बुजुर्ग से की सगाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…

4 minutes ago

लद्दाख को मिली ₹3,350 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, पीएम मोदी ने किया पांच बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख में करीब 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का…

9 minutes ago

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, एक नवंबर से टेलीकॉम यूजर्स को मोबाइल पर दिखेगा कॉलर का नाम

सरकार के दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने टेलीकॉम ऑपरेटरों को 1 नवंबर, 2026 से अपने सभी…

16 minutes ago

महोबा में तालिबानी दरिंदगी! शराब ठेके के बाहर युवक को जानवरों की तरह पीटा, कलेजा कंपा देगा VIDEO

महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र के कीरत सागर स्थित देशी शराब ठेके के पास अराजकतत्वों की…

24 minutes ago