Greater Noida Tyre Theft: ग्रेटर नोएडा के सिग्मा-3 सेक्टर से चोरी की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां चोरों ने घर के बाहर खड़ी एक एसयूवी के चारों पहिए ही खोल लिए. सुबह जब गाड़ी के मालिक बाहर निकले, तो अपनी Scorpio-N को ईंट और पत्थरों के सहारे टिका देखकर उनके होश उड़ गए. पहली नजर में यह ऐसा लग रहा था मानो गाड़ी को जैक की जगह ईंटों पर खड़ा किया गया हो, लेकिन असलियत यह थी कि रात के अंधेरे में चोर चारों टायर उड़ा ले गए. यह पूरी वारदात घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा में है.
यह पूरा मामला बीटा-2 थाना क्षेत्र के सिग्मा-3 सेक्टर का है, जहां विकास राय अपने परिवार के साथ रहते हैं. उन्होंने रोजाना की तरह शाम को अपनी Scorpio-N घर के बाहर खड़ी की थी और उन्हें जरा भी अंदेशा नहीं था कि रात में उनकी गाड़ी चोरों के निशाने पर आ जाएगी. सुबह उठने के बाद जब उन्होंने बाहर जाकर देखा, तो एसयूवी के चारों टायर गायब थे और वह ईंट-पत्थरों के सहारे खड़ी थी. इसके बाद उन्होंने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग खंगाली.
सीसीटीवी फुटेज में रात करीब 2:30 बजे कुछ लोग गाड़ी के पास आते नजर आ रहे हैं. फुटेज के मुताबिक, वे बड़े इत्मीनान से Scorpio-N के चारों टायर खोलते हैं और फिर उन्हें लेकर चंपत हो जाते हैं. चोरों ने गाड़ी को इस तरह ईंट और पत्थरों पर टिका दिया ताकि वह सीधे जमीन पर न गिरे. रात के सन्नाटे में हुई इस चोरी की घटना ने इलाके के लोगों को भी चौंका दिया है, वहीं इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से देखा जा रहा है.
यह भी पढ़ें: लखनऊ में दिल दहला देने वाली वारदात! लड़की पर तेजाब फेंका, बचाने आए मां-बाप पर भी हमला; चाकू से किए ताबड़तोड़ वार
-भारत एक्सप्रेस
PM Modi news: संसद के विशेष सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण…
परिसीमन विधेयक और महिला आरक्षण को लेकर केंद्र सरकार नई तैयारी में है. पीएम मोदी…
थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एक अनोखी टैक्सी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है,…
Amit Shah Mann Ki Baat reaction: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया के…
Delimitation North South Divide: रवि के. मिश्रा की किताब Demography, Representation, Delimitation ने भारत में…
Pawan Singh: भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने पूरे परिवार…