Meerut Love Jihad: उत्तर प्रदेश के मेरठ में पहचान छिपाकर हिंदू युवती को प्रेमजाल में फंसाने और धोखाधड़ी कर शारीरिक शोषण करने का एक और मामला सामने आया है. मवाना थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा चलाने वाले एक युवक पर आरोप है कि उसने खुद को ‘दीपक’ बताकर एलएलबी (LLB) की पढ़ाई कर रही छात्रा से दोस्ती की, शादी का झांसा देकर उसका शोषण किया और बाद में उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा. स्थानीय लोगों द्वारा आरोपी की असलियत उजागर होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के अनुसार, आरोपी मोहम्मद कैफ मेरठ के भैंसा गांव का निवासी है और ई-रिक्शा चलाता है. पीड़िता मेरठ की चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCSU) में कानून की पढ़ाई कर रही है और अक्सर उसी के ई-रिक्शा से पढ़ाई के लिए जाती थी.
आरोप है कि कैफ ने किसी तरह छात्रा का मोबाइल नंबर हासिल किया और फिर उससे बातचीत शुरू की. अपनी पहचान छिपाते हुए उसने खुद को हिंदू बताकर अपना नाम ‘दीपक’ पेश किया. झांसे में लेकर आरोपी ने छात्रा से गहरी दोस्ती कर ली और शादी का झांसा देकर उसे होटल ले गया, जहां उसने युवती का शारीरिक शोषण किया.
दो दिन पहले आरोपी एक बार फिर छात्रा को होटल ले जाने की कोशिश में था, तभी स्थानीय लोगों को उस पर शक हुआ. लोगों ने जब उससे पूछताछ की, तो उसकी असली पहचान मोहम्मद कैफ के रूप में सामने आई. गुस्साए लोगों ने मौके पर आरोपी की धुनाई कर दी और फौरन छात्रा के परिजनों को भी बुला लिया.
सच सामने आने के बाद पीड़िता ने अपने परिवार को पूरी आपबीती सुनाई. परिजन तुरंत मवाना थाने पहुंचे और तहरीर दी.
मवाना के सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर आरोपी मोहम्मद कैफ के खिलाफ दुष्कर्म और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम (धर्मांतरण कानून) की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है.
-भारत एक्सप्रेस
दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…
Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…
PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…
Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…
Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…
‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…