Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘पहले बताया झूठा नाम फिर होटल ले जाकर…’, मेरठ के ई-रिक्शा चालक ने रचा ‘लव जिहाद’ का षड्यंत्र

मेरठ में ई-रिक्शा चालक मोहम्मद कैफ ने ‘दीपक’ बनकर एलएलबी की छात्रा को जाल में फंसाया और शोषण किया. सच्चाई सामने आने पर परिजनों ने एफआईआर दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Meerut Love Jihad Mohammad Kaif Fake Identity Deepak Arrested
Edited by Vaibhav Gupta

Meerut Love Jihad: उत्तर प्रदेश के मेरठ में पहचान छिपाकर हिंदू युवती को प्रेमजाल में फंसाने और धोखाधड़ी कर शारीरिक शोषण करने का एक और मामला सामने आया है. मवाना थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा चलाने वाले एक युवक पर आरोप है कि उसने खुद को ‘दीपक’ बताकर एलएलबी (LLB) की पढ़ाई कर रही छात्रा से दोस्ती की, शादी का झांसा देकर उसका शोषण किया और बाद में उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा. स्थानीय लोगों द्वारा आरोपी की असलियत उजागर होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

दीपक के नाम से दिया झांसा

जानकारी के अनुसार, आरोपी मोहम्मद कैफ मेरठ के भैंसा गांव का निवासी है और ई-रिक्शा चलाता है. पीड़िता मेरठ की चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCSU) में कानून की पढ़ाई कर रही है और अक्सर उसी के ई-रिक्शा से पढ़ाई के लिए जाती थी.

आरोप है कि कैफ ने किसी तरह छात्रा का मोबाइल नंबर हासिल किया और फिर उससे बातचीत शुरू की. अपनी पहचान छिपाते हुए उसने खुद को हिंदू बताकर अपना नाम ‘दीपक’ पेश किया. झांसे में लेकर आरोपी ने छात्रा से गहरी दोस्ती कर ली और शादी का झांसा देकर उसे होटल ले गया, जहां उसने युवती का शारीरिक शोषण किया.

कैसे खुली पोल?

दो दिन पहले आरोपी एक बार फिर छात्रा को होटल ले जाने की कोशिश में था, तभी स्थानीय लोगों को उस पर शक हुआ. लोगों ने जब उससे पूछताछ की, तो उसकी असली पहचान मोहम्मद कैफ के रूप में सामने आई. गुस्साए लोगों ने मौके पर आरोपी की धुनाई कर दी और फौरन छात्रा के परिजनों को भी बुला लिया.

सच सामने आने के बाद पीड़िता ने अपने परिवार को पूरी आपबीती सुनाई. परिजन तुरंत मवाना थाने पहुंचे और तहरीर दी.

पुलिस ने दर्ज की गंभीर धाराओं में FIR

मवाना के सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर आरोपी मोहम्मद कैफ के खिलाफ दुष्कर्म और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम (धर्मांतरण कानून) की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है.

ये भी पढ़ें: मिर्जापुर: अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर से प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं का गुरुग्राम की कंपनी में सिलेक्शन, ​मिलेगा इतना वेतन

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital