Meerut Meat Factory Robbery
Meerut Meat Factory Robbery: मेरठ में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी की बंद मीट फैक्टरी में कथित डकैती का सनसनीखेज मामला सामने आया है. लोहिया नगर थाना क्षेत्र के अलीपुर स्थित अल फहीम मीटैक्स प्राइवेट लिमिटेड में बदमाशों ने धावा बोलकर गार्डों को बंधक बनाया और लाखों रुपये का सामान लूट ले जाने का आरोप है.
आरोप है कि 15 से 20 बदमाश फैक्टरी में दाखिल हुए और गार्डों को कब्जे में लेकर काफी देर तक तांडव मचाया. इसके बाद फैक्टरी से कीमती सामान लेकर फरार हो गए. मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
लेकिन इस पूरे मामले में अब कई बड़े सवाल खड़े हो गए हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, लगाए गए आरोप और सामने आए सीसीटीवी फुटेज में कथित तौर पर अंतर दिखाई दे रहा है. यही वजह है कि पुलिस इस घटना को फिलहाल संदिग्ध मानकर कई एंगल से जांच कर रही है.
सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या वाकई 15-20 बदमाशों ने फैक्टरी में घुसकर डकैती की, या फिर फैक्टरी से सामान निकलवाने के पीछे किसी साजिश को अंजाम दिया गया?
पुलिस इस एंगल की भी पड़ताल कर रही है कि कहीं अंदर के लोगों की मिलीभगत से सामान निकलवाने की कोई योजना तो नहीं थी.
खास बात ये है कि यह फैक्ट्री 2019 से बंद बताई जा रही है और यहां पहले भी चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. जनवरी 2024 में भी गार्ड को बंधक बनाकर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य सामान लूटने की शिकायत सामने आई थी.
अब पुलिस के सामने चुनौती है- सीसीटीवी फुटेज, गार्डों के बयान और चोरी गए सामान की सूची के आधार पर इस पूरे मामले की सच्चाई सामने लाना.
ये भी पढ़ें- ‘यहां पहले मंदिर था…’: सहारनपुर में मस्जिद ढहाने के बाद मिला कुआं तो छिड़ा दावों और बयानों का संग्राम
फिलहाल मामला सिर्फ कथित डकैती का नहीं, बल्कि साजिश और अंदरूनी मिलीभगत के शक तक पहुंच गया है. पुलिस की जांच के बाद ही साफ होगा कि फैक्टरी में सचमुच बदमाशों ने धावा बोला था या फिर लूट की कहानी के पीछे कोई और खेल छिपा है.
-भारत एक्सप्रेस
Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…
Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…
Train Paan Shop Viral Video: क्या आपने कभी चलती ट्रेन के AC डिब्बे में सजती…
Pratapgarh Wife Murder: प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र के एक स्थानीय बाजार में पति…
Dussehra Unique Tradition: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के 'रावण' गांव में दशहरे पर पुतला…
FSSAI Action On Priyagold Biscuits: खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा…