उत्तर प्रदेश

मेरठ में कैफ बना ‘दीपक’, मुरादाबाद में अरमान बना ‘अमन’;, दो युवतियों की शिकायत से मचा हड़कंप; पुलिस जांच में जुटी

Love Jihad Case: उत्तर प्रदेश में कथित पहचान छिपाकर युवतियों से संबंध बनाने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने के आरोपों से जुड़े दो मामले सामने आए हैं. मेरठ और मुरादाबाद में दर्ज शिकायतों के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. दोनों मामलों में पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि युवकों ने अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर पहले दोस्ती की और बाद में शादी का झांसा देकर उनका शोषण किया.

मेरठ में LLB छात्रा का आरोप- दीपक बनकर सामने आया कैफ

मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र में एक कानून की छात्रा ने मोहम्मद कैफ नाम के युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं. छात्रा के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और धर्मांतरण से जुड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. परिजनों का आरोप है कि भैंसा गांव निवासी मोहम्मद कैफ ई-रिक्शा चलाता है. इसी दौरान शहर स्थित चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में LLB की पढ़ाई करने वाली छात्रा का उससे संपर्क हुआ. आरोप है कि कैफ ने छात्रा से अपनी पहचान छिपाई और खुद को दीपक बताया.]

शादी का झांसा देकर किया शोषण

शिकायत के मुताबिक, दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और आरोपी ने छात्रा को शादी का भरोसा दिया. आरोप है कि इसके बाद वह उसे होटल ले गया, जहां उसके साथ शारीरिक शोषण किया गया. मामला तब सामने आया जब स्थानीय लोगों ने कथित तौर पर आरोपी को छात्रा के साथ देखा. लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और छात्रा के परिजनों को सूचना दी. परिजनों के पहुंचने के बाद छात्रा ने पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मवाना थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया.

मुरादाबाद में अमन बनकर दोस्ती करने का आरोप

वहीं, मुरादाबाद के पकबाड़ा थाना क्षेत्र में भी एक छात्रा ने पहचान छिपाकर संबंध बनाने का आरोप लगाया है. छात्रा ने एसएसपी को शिकायत देकर मेडिकल स्टोर से जुड़े युवक अरमान पर गंभीर आरोप लगाए हैं. छात्रा का आरोप है कि अरमान ने पहले अपना नाम अमन बताया और मोबाइल नंबर लेकर उससे दोस्ती की. शिकायत में कहा गया है कि शादी का झांसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण किया गया.

यह भी पढ़ें: कमाई से ज्यादा कर्ज! क्या कंगाल हो रहे हैं भारत के राज्य? संसद में खुले चौकाने वाले आंकड़े

पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब उसे युवक की असली पहचान के बारे में पता चला और उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई. इसके अलावा फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगाया गया है. छात्रा ने धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने की बात भी शिकायत में कही है.

पुलिस ने शुरू की जांच, सबूतों के आधार पर होगी कार्रवाई

मुरादाबाद मामले में एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है. जांच के लिए दो टीमें गठित की गई हैं. उन्होंने कहा कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. मेरठ और मुरादाबाद के इन मामलों के बाद एक बार फिर कथित “लव जिहाद” से जुड़े आरोपों को लेकर राजनीतिक और सामाजिक चर्चा तेज हो गई है. हालांकि पुलिस का कहना है कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले शिकायतों, साक्ष्यों और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

3 minutes ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

34 minutes ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

54 minutes ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

1 hour ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

2 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

2 hours ago