उत्तर प्रदेश के गोंडा में जारी श्रीराम कथा के बीच सतुआ बाबा ने एक बार फिर तीखा और चर्चित बयान देकर सियासी व धार्मिक हलकों में हलचल पैदा कर दी है. मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जो लोग केवल वोट हासिल करने के लिए भगवान राम का नाम जपते हैं और राम दर्शन का बिगुल बजाते हैं, उनकी बिगुल में कहीं न कहीं छेद जरूर है. उनके इस बयान को राजनीतिक तौर पर भी अहम माना जा रहा है.
सतुआ बाबा ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर तैयार हो चुका है. ऐसे में जो लोग राम लला के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं, उनसे भी सवाल किया जाना चाहिए कि जिनका नाम ही कृष्ण से जुड़ा है, आखिर वे कृष्ण के मंदिर की बात क्यों नहीं कर रहे हैं.
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर कोई खुद को सच्चे मायने में भारत का सनातनी मानता है, तो उसे सिर्फ एक मुद्दे तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि भगवान कृष्ण के मंदिर के लिए भी खुलकर आवाज उठानी चाहिए.
बातचीत के दौरान सतुआ बाबा ने जोर देकर कहा कि ऐसे लोगों को खुद आगे बढ़कर यह कहना चाहिए कि कृष्ण मंदिर के निर्माण और उससे जुड़े विषय के लिए वे सबसे पहले खड़े होंगे.
गोंडा में श्रीराम कथा के मंच से दिया गया सतुआ बाबा का यह बयान अब स्थानीय चर्चाओं से निकलकर व्यापक रूप ले रहा है, जहां आस्था, सनातन पहचान और राजनीतिक नारों के बीच का फर्क एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है.
यह भी पढ़ें: मांगलिक काम करते-करते पंडित को ऐसा क्या हुआ कि हो गई मौत?
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में सभी 14 आरोपियों…
हैदराबाद में CLEA के पहले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में CJI सूर्यकांत ने लॉ छात्रों के लिए…
Ujjain Simhastha 2028 News: उज्जैन में सिंहस्थ की तैयारियों के बीच रेलवे ने बुलडोजर चलाकर…
Gujarat New Vehicle Rule: गुजरात सरकार ने निजी वाहनों पर जाति का नाम, सरनेम, जाति…
शादी-ब्याह और जुलूसों में बजने वाला तेज डीजे सिर्फ कानों को ही नहीं, बल्कि दिल…
23 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बालेन्द्र शाह अयोध्या धाम से जनकपुर धाम के…