Meerut Murder Case
Meerut Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के सिंघावली गांव में एक युवक की हत्या किए जाने का आरोप है. बताया जा रहा है कि युवक गांव की ही एक युवती से बातचीत करता था. इसी बात से नाराज युवती के भाई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची. आरोप है कि पहले युवक को शराब पार्टी के बहाने बुलाया गया और फिर गला दबाकर उसकी जान ले ली गई. इसके बाद शव को गंगनहर में फेंक दिया गया. पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी सुजल अभी फरार बताया जा रहा है.
मृतक की पहचान रोहित के रूप में हुई है, जो 1 नवंबर से लापता था. उसके अचानक गायब होने के बाद परिवार के लोग लगातार उसकी तलाश कर रहे थे. काफी कोशिशों के बावजूद जब रोहित का कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने पुलिस से मदद मांगी. मामले में कार्रवाई नहीं होने से नाराज परिजन 14 नवंबर को मेरठ एसएसपी कार्यालय पहुंचे और वहां धरना-प्रदर्शन किया. उन्होंने पुलिस अधिकारियों से रोहित को जल्द खोजने, उसके शव की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी.
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि रोहित गांव के ही एक युवक की बहन से बातचीत करता था. इसी बात को लेकर युवती का भाई सुजल उससे नाराज था. आरोप है कि इसी रंजिश में सुजल ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर रोहित की हत्या की योजना बनाई. जांच के मुताबिक, आरोपियों ने रोहित को भोला झाल के पास बुलाया था. यहां पहले शराब पार्टी की गई. इसके बाद आरोप है कि रोहित की गला दबाकर हत्या कर दी गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने शव को गंगनहर में फेंक दिया, ताकि घटना के सबूत छिपाए जा सकें.
मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. हालांकि, इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी बताया जा रहा सुजल अभी फरार है. पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है. वहीं, रोहित का शव बरामद करने के लिए पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें गंगनहर में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. गंगनहर में तलाश जारी है और शव मिलने के बाद हत्या से जुड़े कई अहम सवालों के जवाब मिल सकते हैं. अब देखना होगा कि रोहित का शव कब बरामद होता है और फरार मुख्य आरोपी सुजल कब पुलिस की गिरफ्त में आता है.
भारत एक्सप्रेस
चर्चित यूट्यूबर 'एक्स-मुस्लिम साहिल' ने सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो जारी कर दावा किया है…
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को शेयर…
NCR AQI Improvement: पंजाब में 16 नवंबर 2026 तक पराली जलाने की 6,433 घटनाएं दर्ज…
खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अमिताभ बच्चन को धमकी देते हुए 19 से 27…
Robert Pattinson: रॉबर्ट पैटिनसन नए जेम्स बॉन्ड यानी 007 बन गए हैं. कभी थिएटर के…
Punjab Stubble Burning: पंजाब में 16 नवंबर 2026 तक पराली जलाने की 6,433 घटनाएं दर्ज…