Ex Muslim Sahil Attacked In Navi Mumbai: सोशल मीडिया और यूट्यूब पर अपने तीखे वैचारिक विमर्श के लिए पहचाने जाने वाले ‘एक्स-मुस्लिम साहिल’ (Ex-Muslim Sahil) पर नवी मुंबई में कथित तौर पर जानलेवा हमला हुआ है. रविवार को सोशल मीडिया पर लाइव आकर साहिल ने खून से लथपथ अपने चेहरे और चोटिल हाथ को दिखाते हुए दावा किया कि शनिवार रात नवी मुंबई के वाशी इलाके में करीब 12 लोगों की भीड़ ने उन्हें घेरकर बुरी तरह पीटा. साहिल का आरोप है कि यह हमला उनके इस्लाम से जुड़े विचारों के कारण किया गया और हमलावरों का इरादा उनकी जान लेने का था. उन्होंने बताया कि वे किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकलने में कामयाब रहे.
घटना का ब्यौरा साझा करते हुए साहिल ने बताया कि शनिवार रात वे अपने कुछ नए दोस्तों के साथ वाशी गए थे. तभी वहां धारावी (जहां साहिल पहले रहते थे) के रहने वाले कुछ लोगों के समूह ने उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी. साहिल के मुताबिक, हमले के वक्त वे पूरी तरह निहत्थे थे. लाइव वीडियो के दौरान भावुक और आक्रोशित नजर आ रहे साहिल ने कहा कि मुंबई और देश के अन्य हिस्सों में इस्लाम छोड़ने वाले लोग सुरक्षित नहीं हैं.
Ex ExMuslim Sahil has been attacked in Mumbai https://t.co/Oyqmj8jBzd
— Real Islam with Sahil (@ExmuslimSahil) November 14, 2026
हालांकि, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर अभी तक मुंबई पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि या प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
साहिल ने इस हमले के दोषियों को कड़ा सबक सिखाने की मांग करते हुए गाजियाबाद के एक्स-मुस्लिम सलीम वास्तिक पर हुए हमले का हवाला दिया. गौरतलब है कि फरवरी में गाजियाबाद स्थित दफ्तर में सलीम वास्तिक पर दो हमलावरों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार किए थे, जिसके बाद यूपी पुलिस के साथ अलग-अलग मुठभेड़ में दोनों आरोपी मारे गए थे. साहिल ने कहा कि उन पर हमला करने वालों के साथ भी वैसा ही सख्त सलूक होना चाहिए. उन्होंने दो टूक कहा कि वे इस हमले से डरने वाले नहीं हैं और अब पहले से ज्यादा मजबूती से अपनी बात रखेंगे.
एक धार्मिक मुस्लिम परिवार से आने वाले साहिल कभी तबलीगी जमात और दावत के कामों से गहराई से जुड़े थे. लेकिन 2020 के कोविड लॉकडाउन के दौरान मन में उठे सवालों के संतोषजनक जवाब न मिलने पर उन्होंने यूट्यूब चैनल शुरू किया, जिस पर आज लाखों सब्सक्राइबर्स हैं. अक्टूबर 2025 में अपनी मां के निधन के बाद, उनकी अंतिम इच्छा के अनुसार धारावी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक करने के लिए साहिल ने सक्रियता छोड़ने की बात कही थी, लेकिन इस ताजा हमले के बाद उन्होंने फिर से मुखर होने का ऐलान कर दिया है.
यह भी पढ़ें: बढ़ेगी राहुल गांधी का मुश्किल! इतालवी नेता के मुंह से कांग्रेस का चुनावी नारा, जाहिद अली पहुंचे कोर्ट
-भारत एक्सप्रेस
Meerut Murder Case: मेरठ के सिंघावली गांव में युवती से बातचीत की रंजिश में रोहित…
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को शेयर…
NCR AQI Improvement: पंजाब में 16 नवंबर 2026 तक पराली जलाने की 6,433 घटनाएं दर्ज…
खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अमिताभ बच्चन को धमकी देते हुए 19 से 27…
Robert Pattinson: रॉबर्ट पैटिनसन नए जेम्स बॉन्ड यानी 007 बन गए हैं. कभी थिएटर के…
Punjab Stubble Burning: पंजाब में 16 नवंबर 2026 तक पराली जलाने की 6,433 घटनाएं दर्ज…