उत्तर प्रदेश

मेरठ: महज 3600 रुपये के विवाद में नेशनल कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का की हत्या, डेढ़ महीने बाद नाले से मिला कंकाल

उत्तर प्रदेश के मेरठ में करीब डेढ़ महीने से लापता चल रही 12वीं की छात्रा और राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का पाल की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. मेरठ पुलिस ने इस पूरे मामले का सनसनीखेज खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी श्याम धानक को गिरफ्तार कर लिया है. दिल थाम देने वाली बात यह है कि आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने रोहटा रोड स्थित एक नाले से अनुष्का का कंकाल नुमा शव बरामद किया है. महज कुछ रुपयों के लालच और विवाद ने देश की एक उभरती हुई खिलाड़ी का जीवन हमेशा के लिए खत्म कर दिया.

15 अप्रैल की रात से लापता थी अनुष्का

मूल रूप से दौराला थाना क्षेत्र के चिरौड़ी गांव की रहने वाली अनुष्का पाल कंकरखेड़ा के शोभापुर इलाके में किराए का कमरा लेकर रहती थी. वह कृष्णा पब्लिक स्कूल में 12वीं की पढ़ाई करने के साथ-साथ नेशनल लेवल पर कबड्डी में देश का नाम रोशन कर रही थी. बीती 15 अप्रैल 2026 की रात वह अचानक अपने कमरे से लापता हो गई. जब काफी तलाशने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला, तो परेशान परिजनों ने 16 अप्रैल को कंकरखेड़ा थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.

महज 3600 रुपये के लेन-देन में ईंट से कुचला सिर

मेरठ के एसपी सिटी विनायक भोसले ने बताया कि जांच में फास्ट फूड का ठेला लगाने वाले श्याम धानक का नाम सामने आया. पुलिस ने जब श्याम को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, तो वह ज्यादा देर तक झूठ नहीं बोल सका और उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया.

पूछताछ में पता चला कि अनुष्का और श्याम के बीच महज 3600 रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था. इसी मामूली रकम के झगड़े में 15 अप्रैल की रात आरोपी ने बहला-फुसलाकर अनुष्का का अपहरण किया और फिर ईंट से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद उसने पहचान छिपाने के लिए लाश को रोहटा रोड के पास एक सुनसान नाले में फेंक दिया था.

पुलिस अब मामले में अन्य साक्ष्य जुटाने और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है.

ये भी पढ़ें: इटावा में डाकुओं के खात्मे से लेकर BSF में IG ऑपरेशंस तक… जानिए कौन हैं यूपी के नए DGP राजीव कृष्ण

-भारत एक्सप्रेस

हरीश शर्मा

Recent Posts

बल्लभगढ़ में खूनी खेल: चाट की रेहड़ी लगाने पर खूनी संघर्ष, 45 वर्षीय शख्स की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या

बल्लभगढ़ के सेक्टर-62-64 चौक के पास चाट की रेहड़ी लगाने को लेकर हुए विवाद ने…

10 minutes ago

‘भारतीय खिलाड़ी लिखित में माफी मांगें…’ बेतुकी जिद्द पर अड़ा पाकिस्तान, बिगाड़ लिया अपना ही खेल

WCL 2026: WCL 2026 से पाकिस्तान चैंपियंस बाहर हो गई है. पीसीबी ने एनओसी देने…

18 minutes ago

‘ईरान का हाथ है…’, Flydubai हमले पर ट्रंप का बड़ा बयान, जांच के बीच बढ़ा सस्पेंस

Donald Trump: फ्लाईदुबई की फ्लाइटमें कैप्टन स्मित मच्छार पर कथित हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप…

36 minutes ago

अगले 7 घंटे मौसम का दिखेगा रौद्र रूप! 17 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today: IMD ने 6 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों…

43 minutes ago

दुष्कर्म मामले में गया था जेल, बाहर आते ही पत्नी को उतार दिया मौत के घाट! मेरठ का है मामला

Meerut Crime News: मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक महिला की हत्या…

52 minutes ago

मुजफ्फरनगर में खौफनाक सड़क हादसा: जन्मदिन मनाकर लौट रहे परिवार की गाड़ी डंपर से भिड़ी, 4 की दर्दनाक मौत

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जन्मदिन मनाकर…

54 minutes ago