आईपीएल

ऑरेंज कैप से लेकर MVP तक… RCB लगातार दूसरी बार बना चैंपियन, तो वैभव सुर्यवंशी पर बरसे आवर्ड, जानें किसे क्या मिला

आखिरकार आईपीएल 2026 (IPL 2026) का रोमांचक समापन हो गया है. रविवार को खेले गए हाई-वोल्टेज फाइनल मुकाबले में रजत पाटीदार की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गुजरात टाइटंस (GT) को हराकर लगातार दूसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया. इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के उस एलीट क्लब में एंट्री मार ली है, जिन्होंने अपने खिताब को डिफेंड किया है. पूरे सीजन में जहां आरसीबी का जलवा रहा, वहीं अवॉर्ड्स की लिस्ट में युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी छाए रहे.

RCB के गेंदबाजों के आगे बेबस दिखी GT

खिताबी मुकाबले में आरसीबी के गेंदबाजों ने ऐसा कहर बरपाया कि गुजरात टाइटंस की मजबूत बल्लेबाजी महज 155 रनों पर सिमट गई. गुजरात की तरफ से सिर्फ वॉशिंगटन सुंदर ही अकेले लड़ाई लड़ सके और शानदार अर्धशतक लगाया. इसके बाद 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी ने विराट कोहली की शानदार पारी की बदौलत 18 ओवरों में 5 विकेट खोकर आसानी से मैच जीत लिया. फाइनल में धमाकेदार प्रदर्शन के लिए किंग कोहली को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया.

विजेताओं पर हुई पैसों की बारिश

चैंपियन बनने के बाद आरसीबी पर पैसों की भारी बरसात हुई है. चमचमाती ट्रॉफी के साथ बेंगलुरु की टीम को प्राइज मनी के तौर पर पूरे 20 करोड़ रुपये मिले. वहीं उपविजेता रही गुजरात टाइटंस को हार के बाद भी खाली हाथ नहीं लौटना पड़ा, उनके खाते में 13 करोड़ रुपये आए.

इसके अलावा तीसरे नंबर पर रही राजस्थान रॉयल्स को 7 करोड़ और चौथे स्थान पर रही सनराइजर्स हैदराबाद को 6.5 करोड़ रुपये दिए गए.

वैभव सूर्यवंशी का ही जलवा

इस सीजन में सबसे ज्यादा ध्यान बिहार के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने खींचा. उन्होंने ऑरेंज कैप, इमर्जिंग प्लेयर और मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर सहित कई बड़े अवॉर्ड्स अपने नाम किए. वहीं साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने पर्पल कैप पर कब्जा जमाया.

IPL 2026 अवॉर्ड लिस्ट:

  • विजेता (चैंपियन): रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (20 करोड़ रुपये)
  • उपविजेता (रनरअप): गुजरात टाइटंस (13 करोड़ रुपये)
  • प्लेयर ऑफ द मैच (फाइनल): विराट कोहली
  • इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन: वैभव सूर्यवंशी
  • मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (MVP): वैभव सूर्यवंशी
  • ऑरेंज कैप (सबसे ज्यादा रन): वैभव सूर्यवंशी (10 लाख रुपये)
  • पर्पल कैप (सबसे ज्यादा विकेट): कगिसो रबाडा (10 लाख रुपये)
  • बेस्ट स्ट्राइक रेट अवॉर्ड: वैभव सूर्यवंशी
  • मोस्ट सिक्स अवॉर्ड (सबसे ज्यादा छक्के): वैभव सूर्यवंशी
  • मोस्ट फोर अवॉर्ड (सबसे ज्यादा चौके): साई सुदर्शन
  • सीजन का सर्वश्रेष्ठ कैच: मनीष पांडे
  • सबसे अधिक डॉट बॉल फेंकने वाले गेंदबाज: मोहम्मद सिराज
  • फेयर प्ले अवॉर्ड: पंजाब किंग्स

ये भी पढ़ें: “E Sala Cup Namdu”, चेज मास्टर विराट कोहली की फिफ्टी से RCB बनी दो बार की चैंपियन; GT को 5 विकेट से हराया

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

‘ईरान का हाथ है…’, Flydubai हमले पर ट्रंप का बड़ा बयान, जांच के बीच बढ़ा सस्पेंस

Donald Trump: फ्लाईदुबई की फ्लाइटमें कैप्टन स्मित मच्छार पर कथित हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप…

4 minutes ago

अगले 7 घंटे मौसम का दिखेगा रौद्र रूप! 17 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today: IMD ने 6 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों…

10 minutes ago

दुष्कर्म मामले में गया था जेल, बाहर आते ही पत्नी को उतार दिया मौत के घाट! मेरठ का है मामला

Meerut Crime News: मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक महिला की हत्या…

20 minutes ago

मुजफ्फरनगर में खौफनाक सड़क हादसा: जन्मदिन मनाकर लौट रहे परिवार की गाड़ी डंपर से भिड़ी, 4 की दर्दनाक मौत

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जन्मदिन मनाकर…

21 minutes ago

नोबेल पुरस्कार 2026: दिमाग की नसों को रोशनी से कर पाएंगे कंट्रोल, जानिए उस खोज की कहानी जिसने न्यूरोसाइंस बदल दिया

Nobel Prize In Physiology: ऑप्टोजेनेटिक्स तकनीक की खोज करने वाले तीन वैज्ञानिकों को साल 2026…

36 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए सड़क पर उतरा INDIA गठबंधन, EC मुख्यालय तक मार्च करेंगे सांसद

INDIA Alliance March: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर INDIA…

1 hour ago