उत्तर प्रदेश

ये क्या हो गया! मेरठ में पुलिस पर ही FIR; कारोबारी से अवैध वसूली के आरोप में दो दरोगा फंसे

रिपोर्टर- हरीश


उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां मुठभेड़ का डर दिखाकर दो दरोगाओं द्वारा एक कारोबारी से अवैध वसूली किए जाने का आरोप लगा है. शिकायत सामने आने के बाद एसएसपी के आदेश पर दोनों आरोपित दरोगाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है.

जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित कारोबारी ने आरोप लगाया कि दरोगाओं ने उसे झूठे मुकदमे और मुठभेड़ में फंसाने की धमकी देकर बड़ी रकम वसूल की. आरोप है कि कारोबारी द्वारा लिए गए एक वैध लोन की रकम को दरोगाओं ने हवाला का पैसा बताते हुए अवैध वसूली की. डर और दबाव में आकर कारोबारी ने पुलिस आरोपियों को रकम दे दी.

दरोगा पर FIR दर्ज

मामले की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे से की गई, जिसके बाद उन्होंने तत्काल जांच के आदेश दिए. एसपी सिटी की जांच में आरोप सही पाए जाने पर लोहिया नगर थाना क्षेत्र में तैनात दोनों दरोगाओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया. एसएसपी अविनाश पांडे ने बताया कि पुलिस के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत पर सख्त कार्रवाई की गई है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.

फिलहाल अवैध वसूली की गई रकम की बरामदगी के लिए एक दरोगा पुलिस हिरासत में है, जबकि दूसरे आरोपी से भी पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि दोनों दरोगाओं को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.


ये भी पढ़ें: हम दो-हमारे दो दर्जन! AIMIM के यूपी अध्यक्ष बोले- मेरी मां के 72 नाती-पोते


इस घटना ने एक बार फिर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं. हालांकि वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि विभाग की छवि खराब करने वाले ऐसे कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि जनता का भरोसा पुलिस पर बना रहे.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

महाराष्ट्र में 6 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का रोडमैप, प्रणव अडानी बोले- जब महाराष्ट्र जीतेगा, भारत जीतेगा

‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…

15 minutes ago

लवलीना बोरगोहेन ने जीता गोल्ड, चीनी बॉक्सर को 5-0 से धोया, रचा इतिहास

Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…

45 minutes ago

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन से दिल्ली में हाई अलर्ट, DMRC ने बंद किए 11 मेट्रो स्टेशन, कई सड़कों पर लगा जाम

Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…

2 hours ago

गांधी होने का मतलब 1920 में लौटना नहीं, 2027 की चुनौतियों का सामना नैतिक साहस से करना है

गांधी जयंती पर जानिए आज के समय में गांधीवादी होने का असली मतलब क्या है?…

2 hours ago