Bharat Express DD Free Dish

हम दो-हमारे दो दर्जन! AIMIM के यूपी अध्यक्ष बोले- मेरी मां के 72 नाती-पोते

Shaukat Ali AIMIM Statement: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के यूपी अध्यक्ष शौकत अली ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है. उन्होंने मुसलमानों से दर्जनों बच्चे पैदा करने की वकालत करते हुए कहा कि हम दो, हमारे दो नहीं हमारे दो दर्जन होने चाहिये.

Shaukat Ali AIMIM Statement

Shaukat Ali AIMIM Statement: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के यूपी अध्यक्ष शौकत अली ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है. उन्होंने मुसलमानों से दर्जनों बच्चे पैदा करने की वकालत करते हुए कहा कि हम दो, हमारे दो नहीं हमारे दो दर्जन होने चाहिये. AIMIM नेता की इस बयानबाजी ने यूपी की राजनीतिक तपिश को बढ़ा दिया है.

शौकत अली सोमवार को रामपुर दोराहा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे. जहां उन्होंने मुसलमानों से जनसंख्या बढ़ाने की अपील की.

AIMIM के यूपी अध्यक्ष शौकत अली ने जनसंख्या नियंत्रण की नीति को बेकार बताया. उन्होंने कहा कि किसी भी देश की ताकत उसकी आबादी है. शौकत अली ने ज्यादा बच्चे पैदा करने को अल्लाह की नेमत बताया.

बच्चे अल्लाह की नेमत

उन्होंने कहा,

जब अल्लाह बच्चों की नेमत दे रहा है, तो उसे पूरी खुशी के साथ स्वीकार करना चाहिये. बच्चे ऊपर वाले की देन हैं और उन्हें रोकने की कोशिश नहीं करनी चाहिये. इससे देश कमजोर नहीं बल्कि ताकतवर होगा.

एआईएमआईएम के यूपी अध्यक्ष शौकत अली ने आगे कहा कि मेरे 8 बच्चे हैं. मेरे बड़े भाई को 16 बच्चे हैं. मेरी अम्मा की उम्र 97 साल है और उनको कुल 72 नाती-पोते जवान हैं.

शौकत अली ने मंच पर खड़े होकर अप्रत्यक्ष रूप से जनसंख्या नियंत्रण की वकालत करने वाले बीजेपी नेताओं को जमकर खरी-खोटी सुनाई. उन्होंने कहा,

जो लोग खुद शादी नहीं करते. जिनका अपना कोई परिवार नहीं है. वहीं दूसरों को जनसंख्या नियंत्रण का ज्ञान बांटते फिरते हैं.

उन्होंने राज्य की योगी सरकार पर मुरादाबाद के मदरसों को आतंकवाद से जोड़ने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि यहां मदरसों को तालीम के लिए बनाया गया है, लेकिन कुछ लोग इन मदरसों को जानबूझकर आतंकवाद का अड्डा बताकर बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- दूध का ग्लास और आखिरी संदेश छोड़ 5 लोगों ने खाया ज़हर, मथुरा के दलित परिवार ने क्यों उठाया खौफनाक कदम?

शौकत के बयान पर गर्म हुई राजनीति

यूपी AIMIM के अध्यक्ष शौकत अली के ‘हम दो हमारे दो दर्जन’ वाले बयान पर भाजपा ने कड़ा पलटवार करते हुए इसे राजनीतिक ध्रुवीकरण को बढ़ावा देने वाला बताया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read