उत्तर प्रदेश

हांगकांग की तकनीक, AI कैमरे और ड्रोन! कांवड़ यात्रा 2026 के लिए मेरठ पुलिस का हाईटेक ‘सुरक्षा चक्र’

रिपोर्ट- हरीश शर्मा


Meerut Kanwar Yatra Security: मेरठ में कांवड़ यात्रा 2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और तकनीक आधारित बनाने के लिए मेरठ पुलिस ने पुलिस लाइन में अत्याधुनिक हाईटेक सर्विलांस कंट्रोल रूम स्थापित किया है. इस कंट्रोल रूम से पूरे कांवड़ मार्ग की 24 घंटे निगरानी की जाएगी.

रिपोर्ट के मुताबिक यहां हांगकांग से मंगाई गई फाइबर ऑप्टिकल बेस्ड सर्विलांस मशीनरी लगाई गई है, जिसके जरिए लगभग 400 से अधिक सीसीटीवी देखे जा रहे है. कंट्रोल रूम में 250 AI इनेबल्ड सीसीटीवी कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग की जा रही है.

रियल-टाइम कम्युनिकेशन नेटवर्क है विशेषता

कंट्रोल रूम में तैनात डेडिकेटेड टीम लगातार कांवड़ मार्ग, प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थानों, शिविरों और घाटों पर नजर रखेगी. AI आधारित कैमरे भीड़ का दबाव, ट्रैफिक जाम और संदिग्ध गतिविधियों की पहचान कर कंट्रोल रूम को तत्काल अलर्ट भेजने में सक्षम हैं. इसके साथ ही ड्रोन कैमरों से भी लगातार हवाई निगरानी की जाएगी.

इस हाईटेक कंट्रोल रूम की एक बड़ी विशेषता यह है कि इसका रियल-टाइम कम्युनिकेशन नेटवर्क उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान की पुलिस से भी जुड़ा रहेगा. इससे कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी घटना या सूचना का तत्काल आदान-प्रदान संभव होगा और जरूरत पड़ने पर तुरंत संयुक्त कार्रवाई की जा सकेगी.

सुरक्षा व्यवस्था को बनाया गया बहुस्तरीय

मेरठ पुलिस ने इस बार सुरक्षा व्यवस्था को बहुस्तरीय बनाया है. AI कैमरों, ड्रोन सर्विलांस, स्थायी और अस्थायी पुलिस चौकियों, ट्रैफिक कंट्रोल, क्विक रिस्पॉन्स टीम, नदी घाटों पर नाव और गोताखोरों की तैनाती के साथ यात्रा को सुरक्षित और सुचारु बनाने का व्यापक खाका तैयार किया गया है.

ये भी पढ़ें- जंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली सरकार ने लिया फैसला, आम प्रदर्शनकारियों पर नहीं दर्ज होंगे नए मुकदमे; गंभीर मामलों में होगी कार्रवाई

मेरठ के एसएसपी मेरठ अविनाश पांडेय ने बताया कि तकनीक आधारित इस निगरानी व्यवस्था का उद्देश्य कांवड़ियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा उपलब्ध कराना है. कंट्रोल रूम से हर गतिविधि पर रियल-टाइम नजर रखी जाएगी और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

हरीश शर्मा

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

23 minutes ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

27 minutes ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

36 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

49 minutes ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

1 hour ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

1 hour ago