दुनिया

‘भारत से अपने मुल्क लौटते ही सलाखों के पीछे होंगी हसीना, सरेंडर नहीं करने देंगे’, बांग्लादेशी सरकार के मंत्री की धमकी

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के वतन वापसी के ऐलान के बाद वहां की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. बांग्लादेश के कानून मंत्री एम असदुज्जमां ने धमकी भरे लहजे में कहा कि यदि शेख हसीना भारत से वापस  आईं तो उन्हें अदालत में सरेंडर करने का मौका दिए बिना तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाएगा. सरकार का मानना है कि यदि वह अदालत में सरेंडर करती हैं, तो उन्हें कानूनी विकल्पों का इस्तेमाल करने का मौका मिल जाएगा, जिसे रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने को तैयार है.

असदुज्जमां का यह बयान ऐसे समय में आया है जब 78 वर्षीय शेख हसीना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि जान का खतरा होने के बावजूद वह इस साल दिसंबर तक अपने देश लौटने के लिए पूरी तरह दृढ़ हैं. हसीना ने कहा था, “हो सकता है कि मेरी हत्या कर दी जाए, मुझे गिरफ्तार कर लिया जाए… फिर भी मैं वापस जाना चाहती हूं क्योंकि मेरे लोग मुझे बुला रहे हैं.”

जब कानून मंत्री असदुज्जमां से पूछा गया कि अंतरिम सरकार द्वारा पासपोर्ट रद्द किए जाने के बाद वह कैसे लौटेंगी, तो उन्होंने दो टूक कहा,

“यह उनकी समस्या है, मेरी नहीं. जब भी वह हमारे इलाके में आएंगी, कानून के तहत मुझे जो अधिकार मिला है, मैं उसका इस्तेमाल करूंगा.”

शेख हसीना पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?

अगस्त 2024 में बांग्लादेश में हुए हिंसक छात्र आंदोलनों और विरोध प्रदर्शनों के बाद शेख हसीना को अपनी सरकार छोड़कर देश से भागना पड़ा था, जिसके बाद से वह भारत में रह रही हैं. उनके देश छोड़ने के बाद वहां की राजनीतिक स्थिति पूरी तरह बदल गई.

पार्टी पर प्रतिबंध: नई सरकार के आने के बाद एक स्पेशल कोर्ट ने एंटी-टेरर कानून के तहत अवामी लीग पार्टी को भंग कर दिया. वहीं, नवंबर 2025 में ‘इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल’ ने 2024 के प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा में भूमिका के लिए उन्हें मानवता के खिलाफ अपराधों का दोषी ठहराते हुए गैर-मौजूदगी में मौत की सजा सुनाई.

अंतरराष्ट्रीय सवाल: हालांकि, एमनेस्टी इंटरनेशनल, ह्यूमन राइट्स वॉच और UN मानवाधिकार कार्यालय ने इस पूरी न्यायिक प्रक्रिया और उसकी निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठाए हैं. इसके बावजूद, इस साल हुए चुनावों के बाद सत्ता में आई बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) और प्रधानमंत्री तारिक रहमान की सरकार उनके प्रत्यर्पण और गिरफ्तारी पर अड़ी हुई है.

ऐतिहासिक पृष्ठभूमि: शेख हसीना को क्यों भागना पड़ा था?

कभी बांग्लादेश की सत्ता पर मजबूत पकड़ रखने वाली शेख हसीना को अचानक देश क्यों छोड़ना पड़ा, इसके पीछे का इतिहास उनके परिवार और देश की आज़ादी से जुड़ा है:

पिता का योगदान (मुक्ति वाहिनी और आज़ादी): शेख हसीना के पिता बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान थे, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक ‘मुक्ति वाहिनी’ का नेतृत्व किया था और 1971 में बांग्लादेश को पाकिस्तान से स्वतंत्रता दिलाने में सबसे अहम भूमिका निभाई थी. वे स्वतंत्र बांग्लादेश के पहले राष्ट्रपति और बाद में प्रधानमंत्री बने थे.

बढ़ता विरोध और कट्टरपंथ: दशकों तक देश की बागडोर संभालने के बाद, पिछले कुछ वर्षों में तानाशाही के आरोप, विवादास्पद आरक्षण नीतियां और आर्थिक दबाव के चलते छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा. विरोध इतना उग्र हो गया कि सत्ता पलटना पड़ी.

बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद उपजे आक्रोश और कट्टरपंथियों के तांडव के दौरान, देश भर में शेख मुजीबुर रहमान की मूर्तियों और प्रतिमाओं को निशाना बनाया गया और कट्टरपंथियों ने उनकी कई ऐतिहासिक प्रतिमाओं को तोड़ डाला, जो उनके परिवार के योगदान को मिटाने की साजिश का हिस्सा माना गया.
यह भी पढ़िए: ‘मोहम्‍मद यूनुस फासीवादी, लुटेरा…मुल्‍क को बर्बाद कर डाला’, शेख हसीना का लोगों से आह्वान- बांग्‍लादेश बचाने के लिए उठ खड़े हों

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, बढ़े यूनिफॉर्म और मोटरसाइकिल भत्ते; विपक्ष पर भी साधा निशाना

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…

1 hour ago

टाइगर पर हमले से पहले किन सितारों पर थी शूटरों की नजर? जानिए किसके पास कैसी है सुरक्षा

Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…

2 hours ago

WhatsApp में आने वाला है नया बदलाव, स्क्रॉल करते ही अपने आप छोटा हो जाएगा नेविगेशन बार

WhatsApp Android यूजर्स के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है. इस अपडेट…

2 hours ago

गोरखपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आए लोग; 3 की मौत, 7 झुलसे

UP News: गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईटेंशन तार…

3 hours ago