उत्तर प्रदेश

‘चाहे तू CO का बाप हो या PM का… हम नहीं डरते!’ कहकर पुलिसकर्मी के पिता को सरेआम कूटा, मेरठ का Video वायरल!

क्रांतिधरा मेरठ के पॉश इलाके साकेत चौराहे पर बीच सड़क गुंडागर्दी और हाई-वोल्टेज ड्रामे का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने पुलिस महकमे से लेकर आम जनता तक को हैरान कर दिया है. दरअसल यहां एक कार और टेंपो के बीच मामूली टक्कर के बाद बात इतनी बढ़ गई कि टेंपो चालक ने आव देखा न ताव, कार चालक की बीच सड़क पर ही सरेआम पैंट उतारकर कुटाई कर दी. इस मारपीट और गाली-गलौज का वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है.

जानिए क्या था पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, साकेत चौराहे के पास एक कार और टेंपो के बीच आपस में टक्कर हो गई थी. चश्मदीदों की मानें तो कार चालक बेहद नशे की हालत में था और उसकी लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ. टक्कर लगते ही टेंपो चालक का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया.

उसने आव देखा न ताव, बीच चौराहे पर ही कार रुकवाई और कार चालक को खींचकर बाहर निकाल लिया. इसके बाद शुरू हुआ गाली-गलौज, अभद्रता और लात-घूंसों का ऐसा दौर, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

साकेत चौराहे पर हुई इस गुंडागर्दी और अभद्रता का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर अपलोड हुआ, यह तेजी से ट्रेंड करने लगा. बता दें कि यूजर्स इस पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. कोई कह रहा है कि नशेड़ी कार चालकों का यही इलाज होना चाहिए, तो कोई कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहा है कि बीच सड़क पर इस तरह कानून हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं मिलनी चाहिए. फिलहाल वीडियो संज्ञान में आने के बाद स्थानीय पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की शिनाख्त में जुट गई है.

टेंपो चालक ने कैसे लगा दी क्लास?

इस पूरे ड्रामे का सबसे चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब खुद को घिरता देख कार चालक ने रौब गालिब करना शुरू किया. कार चालक चिल्लाकर धमकी देने लगा कि वह पुलिसकर्मी का पिता है और सबको देख लेगा. इस ‘पुलिसिया धौंस’ को सुनते ही टेंपो चालक और भड़क गया.

उसने कॉलर पकड़कर सरेआम कहा कि”चाहे तू CO का बाप हो, चाहे SHO का… और चाहे प्रधानमंत्री का भी क्यों न हो, हम किसी से कुछ नहीं लेते! तूने गाड़ी कैसे ठोकी? टेंपो चालक का यह बेखौफ अंदाज और उसकी ये बातें वहां खड़े किसी शख्स ने मोबाइल में कैद कर लीं.

खाकी का घमंड पड़ा भारी

शुरुआती जांच और स्थानीय लोगों के मुताबिक, कार चालक अत्यधिक शराब के नशे में धुत था. वह बार-बार अपने बेटे या रिश्तेदार के पुलिस विभाग में होने की धौंस जमाकर मामले को रफा-दफा करने या डराने की कोशिश कर रहा था. लेकिन मेरठ की सड़कों पर उसका यह ‘खाकी वाला वीआईपी घमंड’ पूरी तरह चूर-चूर हो गया. टेंपो चालक ने कानून को हाथ में लेते हुए उसकी ऐसी खातिरदारी की कि बुजुर्ग कार चालक हाथ जोड़ता नजर आया.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

PM मोदी और US प्रेसिडेंट ट्रंप में फोन पर अहम बातचीत: ट्रेड, डिफेंस और क्रिटिकल टेक्नोलॉजी पर हुई व्यापक समीक्षा

MODI-TRUMP HIGH LEVEL TALKS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बुधवार…

48 seconds ago

‘पड़ोसी को बाप, भैया को सैंया’ बाबा बागेश्वर के बयान पर पंजाब में बवाल, शाही इमाम ने दे दिया अल्टीमेटम

Dhirendra Krishna Shastri: लुधियाना में हनुमंत कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि पंजाब…

2 minutes ago

फिलीपींस, वियतनाम के बाद नए कस्टमर: ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत देखने दिल्ली आए ASEAN राजनयिक, फिदा हुए सिंगापुर के दूत

ASEAN ENVOYS VISIT BRAHMOS HEADQUARTERS: सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वोंग समेत आसियान (ASEAN) देशों के…

39 minutes ago

बड़गाईं जमीन मामले में हेमंत सोरेन पर आरोप गठित, अदालत ने पढ़कर सुनाए आरोप, हेमंत सोरेन का इनकार

Hemant Soren: बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग मामले…

46 minutes ago

केस को दूसरी बेंच में ट्रांसफर करने पर सुप्रीम कोर्ट में तकरार: पूछा- बिना जानकारी दिए लिस्ट से क्यों हटाया?

सुप्रीम कोर्ट में केस ट्रांसफर पर कलह शुरू हो गई. सुनवाई से ठीक पहले लिस्ट…

49 minutes ago