उत्तर प्रदेश

मेरठ में टैंट कारोबारी की गला रेतकर हत्या, वारदात के बाद आरोपी फरार

मेरठ के परतापुर थाना इलाके के मोहिद्दीनपुर गांव में दबंग युवक ने टेंट कारोबारी रितिक की गला रेतकर हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी रोहित मौके से फरार हो गया. वारदात के बाद गुस्साए परिजनों के साथ सैकड़ो की भीड़ आरोपी के घर को आग लगाने की कोशिश की गई लेकिन पुलिस ने समझाकर ग्रामीण को शांत कर दिया. लेकिन घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की है.

फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. उधर पुलिस की तीन टीमें आरोपी की धर- पकड़ के लिए लगाई गई है. हत्या की वारदात के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है जिसको लेकर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

टेंट कारोबारी की हत्या

दरअसल, मेरठ के मोहिद्दीनपुर गांव में टेंट कारोबारी की हत्या करने वाले रोहित के घर कल दोपहर में जन्मदिन पार्टी के लिए टेंट का सामान गया था. आज शाम जब टेंट का सामान वापस दुकान पर रखा जा रहा था. तभी रितिक ने सामान के पैसे मांग लिए और टेंट के कुछ सामान को अंदर रखने के लिए कह दिया जिस पर रोहित नाराज हो गया और उसने ऋतिक के साथ गाली-गलौज कर दी.

गांव के कुछ लोगों को आता देख रोहित मौके से चला गया लेकिन जाते हुए हत्या करने की धमकी देता हुआ चला गया. थोड़ी देर बाद फिर रोहित धारदार हथियार लेकर रितिक की दुकान पर पहुंचा जहां पर उसने रितिक की गला रेतकर हत्या कर दी. हत्या के बाद रोहित मौके से फरार हो गया है.

उधर, घटना के बाद एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मोहिद्दीनपुर गांव में रोहित नामक युवक ने गांव के ही टेंट कारोबारी ऋतिक की चाकू से गला काटकर उसकी हत्या कर दी है. दोनों के बीच टेंट का सामान रखने और पैसे के लेनदेन को लेकर कहासुनी हुई थी.

हत्यारोपी रोहित फिलहाल मौके से फरार हो गया है. आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस की 3 टीमें लगाई गई है, जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.


ये भी पढ़े:Bulandshahr News: महिला के गर्भाशय की जगह लीवर में पल रहा था बच्चा, मेडिकल साइंस भी हैरान!


भारत एक्सप्रेस

हरीश शर्मा

Recent Posts

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

19 minutes ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

24 minutes ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

38 minutes ago

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

54 minutes ago

45 साल के उम्र के फासले को मिटाकर 30 साल की ब्लॉगर ने 75 साल के बुजुर्ग से की सगाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…

58 minutes ago