Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

मेरठ में टैंट कारोबारी की गला रेतकर हत्या, वारदात के बाद आरोपी फरार

मेरठ के परतापुर थाना इलाके के मोहिद्दीनपुर गांव में दबंग युवक ने टेंट कारोबारी रितिक की गला रेतकर हत्या कर दी. वारदात के बाद गुस्साए परिजनों के साथ सैकड़ो की भीड़ आरोपी के घर को आग लगाने की कोशिश की गई लेकिन पुलिस ने समझाकर ग्रामीण को शांत कर दिया.

मेरठ के परतापुर थाना इलाके के मोहिद्दीनपुर गांव में दबंग युवक ने टेंट कारोबारी रितिक की गला रेतकर हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी रोहित मौके से फरार हो गया. वारदात के बाद गुस्साए परिजनों के साथ सैकड़ो की भीड़ आरोपी के घर को आग लगाने की कोशिश की गई लेकिन पुलिस ने समझाकर ग्रामीण को शांत कर दिया. लेकिन घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की है.

फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. उधर पुलिस की तीन टीमें आरोपी की धर- पकड़ के लिए लगाई गई है. हत्या की वारदात के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है जिसको लेकर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

टेंट कारोबारी की हत्या

दरअसल, मेरठ के मोहिद्दीनपुर गांव में टेंट कारोबारी की हत्या करने वाले रोहित के घर कल दोपहर में जन्मदिन पार्टी के लिए टेंट का सामान गया था. आज शाम जब टेंट का सामान वापस दुकान पर रखा जा रहा था. तभी रितिक ने सामान के पैसे मांग लिए और टेंट के कुछ सामान को अंदर रखने के लिए कह दिया जिस पर रोहित नाराज हो गया और उसने ऋतिक के साथ गाली-गलौज कर दी.

गांव के कुछ लोगों को आता देख रोहित मौके से चला गया लेकिन जाते हुए हत्या करने की धमकी देता हुआ चला गया. थोड़ी देर बाद फिर रोहित धारदार हथियार लेकर रितिक की दुकान पर पहुंचा जहां पर उसने रितिक की गला रेतकर हत्या कर दी. हत्या के बाद रोहित मौके से फरार हो गया है.

उधर, घटना के बाद एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मोहिद्दीनपुर गांव में रोहित नामक युवक ने गांव के ही टेंट कारोबारी ऋतिक की चाकू से गला काटकर उसकी हत्या कर दी है. दोनों के बीच टेंट का सामान रखने और पैसे के लेनदेन को लेकर कहासुनी हुई थी.

हत्यारोपी रोहित फिलहाल मौके से फरार हो गया है. आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस की 3 टीमें लगाई गई है, जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.


ये भी पढ़े:Bulandshahr News: महिला के गर्भाशय की जगह लीवर में पल रहा था बच्चा, मेडिकल साइंस भी हैरान!


भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital