मेरठ में पूर्व डीजीपी के भाई के घर चोरी
Meerut Police Encounter: मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पूर्व डीजीपी अरविंद कुमार जैन के बड़े भाई के घर हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने मुठभेड़ के बाद शातिर चोर सलाउद्दीन को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए चांदी और पीली धातु के आभूषण, बर्तन, सिक्के, नकदी समेत शत-प्रतिशत चोरी का सामान बरामद करने का दावा किया गया है. पुलिस ने आरोपी के पास से .315 बोर का अवैध तमंचा और खोखा कारतूस भी बरामद किया है.
दरअसल , दीपावली की शाम करीब सात बजे सिविल लाइन थाना क्षेत्र में डीआईजी कार्यालय के सामने स्थित अरुण कुमार जैन के मकान में चोरी की वारदात हुई थी. आरोपी दीवार फांदकर घर में दाखिल हुआ और मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर रखा कीमती सामान, आभूषण और नकदी चोरी कर ले गया. इतना ही नहीं, आरोपी घर में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी अपने साथ ले गया था. घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था. अरुण कुमार जैन पूर्व डीजीपी अरविंद कुमार जैन के बड़े भाई हैं.
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. अधिकारियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें गठित कीं. पुलिस ने सुराग जुटाने के साथ 160 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. तेजी से की गई जांच के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंच गई.
उधर, एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले ने बताया कि 9 नवंबर को किला रोड के पास मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया. इस दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी. भागने की कोशिश में गिरने से उसके दाहिने हाथ में चोट लग गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सलाउद्दीन पुत्र आरिफ अली निवासी कांशीराम कॉलोनी, थाना लोहियानगर के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए चांदी और पीली धातु के आभूषण, बर्तन, सिक्के, नकदी और अन्य कीमती सामान से भरा बैग बरामद किया है.
ये भी पढ़ें- राम मंदिर, निषादराज और PDA…;अयोध्या में बीजेपी के विकास मॉडल पर अखिलेश का तीखा हमला
इसके अलावा अवैध तमंचा और कारतूस भी मिला है. एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले ने यह भी बताया कि पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल कर ली है. थाना सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश की सियासत में वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो…
Akhilesh Yadav:अखिलेश यादव ने अयोध्या के मुद्दे पर बीजेपी को घेरा है. राम मंदिर की…
Suvendu Adhikari Attacks TMC: शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि मैंने पिछले साल कहा था कि…
Middle East News: इजरायल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू सत्ता बचाने की जद्दोजहद में रोज…
China Spy Controversy: एनविया के सीईओ जेनसन हुआंग कथित चीनी जासूस के साथ संबंधों और…
Mumbai Skyshot Ban: मुंबई में पिछले चार दिनों में आग लगने की करीब 200 घटनाएं…