उत्तर प्रदेश

सरोजिनी नगर में आयोजित विराट खेल महोत्सव को सांसद दिनेश शर्मा ने खिलाड़ियों को किया संबोधित, क्षेत्र के विधायक राजेश्वर सिंह भी रहे मौजूद

राज्यसभा सांसद एवं यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत मोहनलालगंज संसदीय क्षेत्र के सरोजिनी नगर विधानसभा में आयोजित विराट खेल महोत्सव में भारी संख्या में एकत्रित युवा खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल खिलाड़ियों के बीच में सौहार्द और समन्वय पैदा करता है. ये सुख शान्ति समृद्धि और समन्वय का मार्ग प्रशस्त करता  है. सांसद खेल महोत्सव खेल प्रतिभाओं को सामने लाने का माध्यम बन चुका है.

डॉ शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सांसद खेल प्रतियोगिता की पहल करके देशभर में  खेल के प्रति एक नया उत्साह पैदा कर दिया है. इसका परिणाम है कि गांव और शहरों से निकली प्रतिभाएं देश विदेश में विजय/सफलता का परचम लहरा रही हैं. पीएम आज देश के खिलाडियों के लिए मार्गदर्शक प्रेरणा स्रोत की तरह हैं.

प्रधानमंत्री की इस पहल का परिणाम है कि अब ओलम्पिक से लेकर राष्ट्रमंडल खेलों  में भारत के खिलाड़ियों पर जीत के मैडल का सोना बरसता है. प्रधानमंत्री की पहल को मूर्त रूप देने में केन्द्रीय खेल  मंत्री मनसुख मांडविया की अहम भूमिका रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम की पहल को और आगे बढ़ाते हुए खिलाड़ियों को पुरुस्कृत करके खेलों के प्रति रूझान को और बढ़ा दिया है.

आज खेलोगे कूदोगे होगे खराब की कहावत बदल गई

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि खेल समाज में जाति धर्म के बंधन को तोड़ता भी है. खेल में हार जीत लगी रहती है और खिलाड़ियों को हार से निराश नहीं होना चाहिए. सांसद खेल के लिए की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि खेल अब जीवन का अंग बन गया है. आज जिस प्रकार से गांव गांव से खेल प्रतिभाएं निकालकर सांसद खेल महोत्सव में सम्मिलित हो रही है यह अपने आप में भारत के खेल के उज्जवल भविष्य की ओर इशारा कर रही है आज के समय में खेलोगे कूदोगे होगे खराब की कहावत बदल कर खेलोगे कूदोगे बनोगे महान हो गई है.

राजेश्वर सिंह ने अपने कामकाज से विधायक की परिभाषा बदल दी है

आज के खिलाडी देश का झंडा बुलन्द करने के साथ ही नौकरी भी पा रहे हैं और खेल के क्षेत्र में अपना अलग अलग तरह से भविष्य भी संवार रहे हैं. खेल के क्षेत्र में अब तमाम तरह के व्यवसायिक अवसर उपलब्ध हैं. उन्होंने कहा कि सरोजिनी नगर के विधायक राजेश्वर सिंह ने अपने कामकाज से विधायक की परिभाषा बदल दी है. सरोजिनी नगर को विकास का माडल बनाया है. सरोजिनी नगर विधानसभा के विधायक राजेश्वर सिंह ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए विश्व कप जीतने पर महिला क्रिकेट टीम  को  बधाई देते हुए कहा कि ये नारी सशक्तीकरण का प्रतीक है.

पंजाब की आप सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आप पार्टी की कार्यप्रणाली हमेशा से ही  अलोकतान्त्रिक रही है. जनता ये बात समझ चुकी है और अब इनका सफाया आरंभ हो चुका है. दिल्ली से ये साफ हो गए हैं और अगली बारी पंजाब की है. डॉ दिनेश शर्मा ने सांसद सांसद खेल प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों में विजई खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया गया. विधायक राजेश्वर सिंह द्वारा कार्यक्रम के आयोजकों को तथा पार्टी पदाधिकारी को सम्मानित किया गया.

इस अवसर पर सरोजिनी नगर विधानसभा के सांसद खेल महोत्सव/ प्रतियोगिता के संयोजक माo विधायक राजेश्वर सिंह, सदस्य विधान परिषद रामचंद्र प्रधान, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री वीरेंद्र तिवारी, अध्यक्ष सहकारी बैंक वीरेंद्र प्रताप सिंह, शिक्षाविद  मनीष सिंह, क्षेत्रीय पार्षद  सौरभ सिंह मोनू, डॉo संजय चतुर्वेदी, राजेश सिंह चौहान, शंकरी सिंह, पार्षद कौशलेंद्र द्विवेदी, संजीव अवस्थी, बृजमोहन शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता रमाशंकर त्रिपाठी, अरशद  मनोज रावत, मंडल अध्यक्ष विनोद मौर्या, मंडल अध्यक्ष के के श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष विवेक राजपूत, पूर्व पार्षद राजन मिश्रा, कार्यक्रम सहसंयोजक शैलेंद्र सिंह, सुमन सिंह एवं केएन सिंह एवं युवा भाजपा नेता अभय दीक्षित आदि उपस्थित रहे.


ये भी पढ़ें: UP News: योगी सरकार के प्रयासों का असर, माटीकला मेलों में बिक्री का बना रिकॉर्ड, ₹4.20 करोड़ का आंकड़ा पार


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बृजभूषण सिंह से मुलाकात के बाद बदले बाबा रामदेव के सुर, पतंजलि घी विवाद पर क्या बोले योगगुरु

Patanjali Ghee Controversy: पतंजलि देशी घी में मिलावट के आरोपों पर योग गुरु बाबा रामदेव…

12 minutes ago

‘देख सपाई, बिटिया घबराई…’, CM योगी बोले- 2017 से पहले सपाई गुंडों ने माहौल खराब कर रखा था, बेटियों को करते थे परेशान

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला सुरक्षा को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) पर एक…

12 minutes ago

गौतमबुद्ध नगर की डीएम मेधा रूपम को बड़ी राहत! हाईकोर्ट के आदेश पर अंतरिम रोक, अब 7 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट से नोएडा में मजदूरों के प्रदर्शन से जुड़े एक छात्र आकृति चौधरी को…

46 minutes ago