उत्तर प्रदेश

Milkipur By-Election Result 2025: सीएम योगी का दिखा दम, लगातार 10वें राउंड तक बीजेपी को बढ़त

Milkipur By Vote Counting: अयोध्या जिले की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना जोर-शोर से जारी है. शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार चंद्रभान पासवान (Chandrabhan Paswan) समाजवादी पार्टी (SP) के प्रत्याशी अजीत प्रसाद (Ajit Prasad) पर भारी बढ़त बनाए हुए हैं. मतगणना राजकीय इंटर कॉलेज, मिल्कीपुर (Milkipur) में चल रही है और दोपहर तक अंतिम नतीजे आने की संभावना है.

हालांकि इस चुनाव में कुल 10 उम्मीदवार मैदान में हैं लेकिन असली मुकाबला बीजेपी बनाम सपा बन चुका है. अजीत प्रसाद पूर्व विधायक अवधेश प्रसाद के बेटे हैं और समाजवादी पार्टी के मजबूत प्रत्याशी माने जा रहे हैं. वहीं बीजेपी ने चंद्रभान पासवान पर भरोसा जताया है, जो अब तक शानदार बढ़त बनाए हुए हैं.

इस उपचुनाव को जीतने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) और सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने पूरी ताकत झोंक दी थी. दोनों ही दलों ने इस सीट को प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया, जिससे यह चुनाव पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया.

हर राउंड में बीजेपी की बढ़त

मतगणना के रुझानों पर नजर डालें तो चंद्रभान पासवान लगातार बढ़त बनाए हुए हैं…

  • राउंड 1: बीजेपी 3,995 वोट से आगे
  • राउंड 2: बीजेपी 6,217 वोट से आगे
  • राउंड 3: बीजेपी 10,170 वोट से आगे
  • राउंड 4: बीजेपी 11,635 वोट से आगे
  • राउंड 5: बीजेपी 14,265 वोट से आगे
  • राउंड 6: बीजेपी 17,192 वोट से आगे
  • राउंड 7: बीजेपी 18,680 वोट से आगे
  • राउंड 8: बीजेपी 22,078 वोट से आगे
  • राउंड 9: बीजेपी 22,078 वोट से आगे
  • राउंड 10: बीजेपी 25,378 वोट से आगे

क्या बीजेपी जीत की ओर?

10वें राउंड के बाद बीजेपी के चंद्रभान पासवान 25,378 वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं. ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि मिल्कीपुर सीट पर कमल खिलने के आसार ज्यादा हैं. हालांकि मतगणना अभी जारी है और आधिकारिक नतीजों का इंतजार करना होगा.

आगे के अपडेट्स के लिए भारत एक्सप्रेस के साथ जुड़े रहें!

-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

8 minutes ago

गुरुग्राम में अमित शाह की रैली से पहले लेजर वैली ग्राउंड पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष-मंत्री; सुरक्षा-यातायात व्यवस्था की समीक्षा की

गुरुग्राम के महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान लेजर वैली में 7 अक्टूबर सुबह 10 बजे…

51 minutes ago

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…

60 minutes ago

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

1 hour ago