मिर्जापुर के ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के देवहट गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. गांव में पांच दिन से लापता श्रमिक का शव घर से करीब तीन किलोमीटर दूर जंगल में दफन मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई.
मृतक की पहचान देवघट गांव के कोल बस्ती निवासी 56 वर्षीय “छोटकऊ कोल” के रूप में हुई है. परिजनो के मुताबिक 22 जनवरी की रात खेतों की रखवाली करने के लिए घर से लगभग 300 मीटर दूर गए थे. लेकिन इसके बाद से वे घर वापस नहीं लौटे. बहुत खोजने पर जब वह नहीं मिले, तो इस घटना के बाद परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी और FIR दर्ज कराया.
वहीं मंगलवार की शाम सजहवा बाउली जंगल की ओर जा रहे चरवाहों को जंगल में कुछ दूर से दुर्गंध महसूस हुई. पास जाकर देखने पर एक गड्ढे से बदबू आ रही थी, वही पास में एक लाठी वभी पड़ी मिली. ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सुचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष भारत सुमन, एसआई सुभाष यादव व पुनीत गुप्ता मौके पर पुलिस के साथ आ पहुंचे और गड्ढा खोदकर शव बरामद किया. हालांकि शव चादर से बंधा हुआ मिला.
मृतक के पुत्र लवकुश कोल से बातचीत पर उन्होंने शव की पहचान पिता के रूप में की है, और मामले में हत्या की आशंका जताई है. लवकुश ने बताया कि वह स्थाई रूप से यहां नहीं रहते. घटना की जानकारी मिलते ही वह तुरंत घर वापस लौट आए. इस घटना की सुचना सबसे पहले लाल बाबू जो कि उनके मामा के बेटे हैं, को मिली थी. लवकुश ने बताया कि उनके पिता की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी. हालांकि, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और पुलिस सभी पहलूओं से मामले की गहन जांच करने में जुटी हुई है.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal: 30 सितंबर 2026 को कृत्तिका नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन…
Aaj Ka Panchang: 30 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 2:55 बजे…
Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर और…
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन काम की व्यस्तता…
Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने…
Kark Rashi Aaj Ka Rashifal: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन स्थिरता और…