UP Assembly Session 2025: उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को एक विधायक द्वारा गुटखा खाकर विधानसभा परिसर में गंदगी फैलाने पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कड़ी नाराजगी जताई. उन्होंने इस घटना को लेकर विधानसभा की स्वच्छता और गरिमा बनाए रखने की अहमियत पर जोर दिया और सदन के सभी सदस्य से इस दिशा में सहयोग की अपील की.
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा, “सदन सभी का है और इसे स्वच्छ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है. विधानसभा परिसर में गुटखा खाकर थूकने की घटना के बाद, मुझे वीडियो के जरिए यह घटना दिखाई दी. हालांकि, मैं नाम सार्वजनिक नहीं करूंगा, लेकिन यह सदस्य खुद आगे आकर अपनी गलती स्वीकार करें. यदि वे सामने नहीं आए तो मैं खुद उस सदस्य को बुलवाऊंगा.”
अध्यक्ष महाना ने यह भी कहा कि, “यह सिर्फ मेरी जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि सभी 403 सदस्य जिम्मेदार हैं. सभी सदस्य प्रदेश की 21 करोड़ जनता का प्रतिनिधित्व करते हैं और उनकी जिम्मेदारी बनती है कि वे विधानसभा को स्वच्छ और साफ-सुथरा रखें.” उन्होंने विधानसभा भवन में साफ-सफाई की स्थिति को बनाए रखने के लिए सभी को एकजुट होकर प्रयास करने की अपील की.
विधानसभा अध्यक्ष ने यह स्पष्ट किया कि यह घटना अनुशासनहीनता का उदाहरण है और इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि, “हमारा उद्देश्य सदन की गरिमा और स्वच्छता को बनाए रखना है, जिससे प्रदेश के लोगों का विश्वास सदन में बना रहे.” उन्होंने इस घटना के बाद तत्काल सफाई कराई और गंदगी फैलाने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संकेत दिया.
अध्यक्ष महाना ने सभी सदस्यों से विधानसभा के सदन को एक आदर्श उदाहरण बनाने की अपील की, जहां स्वच्छता और मर्यादा का पालन किया जाए. इस घटना के बाद अन्य सदस्यों ने भी स्वच्छता बनाए रखने के लिए संकल्प लिया. एक भाजपा विधायक ने कहा- सदन के अंदर गुटखा थूकने जैसी घटनाएं विधानसभा की गरिमा और प्रतिष्ठा को प्रभावित करती हैं.
बहरहाल, विधानसभा अध्यक्ष ने इस पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देते हुए सभी सदस्यों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की है. उन्होंने यह भी कहा कि विधानसभा भवन का हर सदस्य इस परिसर की साफ-सफाई के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझे और उसे निभाए.
यह भी पढ़िए: 22,700 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करेगी योगी सरकार, जानें क्या फायदे होंगे
RBI Repo Rate Hike Loan EMI Impact: महंगाई और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के…
कांग्रेस संगठन में बड़े फेरबदल की तैयारी कर रही है. राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा…
दिल्ली हाई कोर्ट ने रिलायंस मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपी अमिताभ झुनझुनवाला की अंतरिम जमानत…
Salman Khan Ganpati Viral Video: सलमान खान का गणपति बप्पा की आरती करते हुए एक…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 100 करोड़ से अधिक के भूमि फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग मामले…
Vijay UK Visit controversy: यूके दौरे पर गए विजय का 'द शार्ड' के बाहर आयोजित…