खेल

IND vs AUS LIVE: सेमीफाइनल में भारत के सामने चारो खाने चित हुआ ऑस्ट्रेलिया, इंडिया ने दी 4 विकेट से मात

ICC Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आमने-सामने हैं. मुकाबला दुबई में खेला जा रहा है, जहां ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.

पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने भारत को जीत के लिए 265 रनों का लक्ष्य दिया. टीम के लिए कप्तान स्मिथ ने सबसे अधिक 73 रन बनाए, जबकि एलेक्स कैरी ने 61 रनों का योगदान दिया. ट्रेविस हेड 39 और मार्नस लाबुशेन 29 रन ही बना सके. शुरुआत में ऑस्ट्रेलियाई टीम बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही थी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने शानदार वापसी की और उन्हें 264 रनों तक सीमित कर दिया.

गेंदबाजी में मोहम्मद शमी ने सबसे अधिक तीन विकेट झटके और 10 ओवर में सिर्फ 48 रन दिए. स्पिनर्स ने भी कमाल दिखाया- वरुण चक्रवर्ती और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट चटकाए. अक्षर पटेल और हार्दिक पंड्या ने भी एक-एक विकेट लिया, जिससे भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोक दिया.

अब भारतीय बल्लेबाजों के सामने 265 रनों का लक्ष्य है, और टीम जीतकर फाइनल में जगह बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

आज दोनों टीमों के प्लेइंग—11

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और मोहम्मद शमी.

ऑस्ट्रेलिया: स्टीव स्मिथ (कप्तान), ट्रैविस हेड, कूपर कोनोली, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, नाथन एलिस, बेन ड्वारशस, एडम जम्पा और तनवीर संघा.

अब यहां हमारे लाइव ब्‍लॉग में देखिए मैच के लेटेस्‍ट अपडेट्स…

Bharat Express Desk

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

31 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago