AI Photo
Sitapur Fire Accident: सीतापुर/जीतेन्द्र सैनी: सीतापुर के सदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरैया चलाकापुर गांव में शनिवार देर शाम राजाराम के घर खाना बनाया जा रहा था. तभी अचानक मौसम बदला और तेज धूल भरी आंधी चलने लगी. आंधी इतनी जबरदस्त थी कि चूल्हे से उठी एक चिंगारी ने छप्पर को पकड़ लिया. तेज हवाओं के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के 15 घरों को अपनी आगोश में ले लिया.
इस अग्निकांड में सबसे हृदयविदारक घटना बाराबंकी से अपनी रिश्तेदारी में आई महिलाओं के साथ हुई. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि घर के अंदर मौजूद इदुरा (75 वर्ष) और उनकी पुत्री फूलमती (55 वर्ष) को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और दोनों की जिंदा जलकर मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे ने शादी-ब्याह और खुशियों के माहौल को मातम में बदल दिया.
आग की चपेट में आने से 7 साल की मासूम बच्ची माही गंभीर रूप से झुलस गई है. ग्रामीणों और पुलिस ने रेस्क्यू कर उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बिसवां पहुँचाया, जहाँ से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है. फिलहाल मासूम की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है और डॉक्टर उसे बचाने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: तलाक के बाद ढोल-नगाड़ों से बेटी का स्वागत..पिता बोले- ‘बेटी बोझ नहीं’ -सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें
ग्रामीणों ने हैंडपंप की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग की भीषण लपटों के सामने वे बेबस नजर आए. इसी बीच तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई. यह बारिश ही थी जिसने आग को और ज्यादा फैलने से रोका और अंततः उसे शांत किया, वरना पूरे गांव का वजूद खतरे में पड़ सकता था.
घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम बालकृष्ण, क्षेत्रीय लेखपाल और पुलिस बल मौके पर पहुँच गए. लेखपाल ने अग्निकांड में हुए लाखों रुपये के नुकसान का आकलन किया है. क्षेत्रीय भाजपा विधायक आशा मौर्या ने भी पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाते हुए सरकार की ओर से हर संभव सहायता और उचित मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया.
GST Reform Compliance Refund Process: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि GST सुधारों का अगला…
नंदीग्राम उपचुनाव से कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान की याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट के…
हीरो विडा इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री में अगस्त में 108% का उछाल आया है. मात्र…
Natarajasana Preparatory Yoga Poses: नटराजासन एक कठिन बैलेंसिंग और बैकबेंड योगासन है, जिसे करने से…
समाधान अभियान के वार्षिक दिवस 2026 में जारी अध्ययन के अनुसार, अधिकांश लोग पॉक्सो शब्द…
साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स…