Divorce Celebration in Meerut: मेरठ से दिल को छू लेने वाली खबर समाज की पुरानी सोच पर एक जोरदार प्रहार किया है. एक पिता ने अपनी बेटी के तलाक होने पर शोक मनाने के बजाय उसका स्वागत ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ किया.
रूढ़िवादी समाज को कड़ा संदेश
दरअसल, मेरठ के कंकरखेड़ा इलाके के रहने वाले प्रेम कुमार (परिवर्तित नाम) की बेटी का विवाह कुछ साल पहले धूमधाम से हुआ था. लेकिन ससुराल में प्रताड़ना और आपसी मनमुटाव के चलते रिश्ता टूटने की कगार पर आ गया. लंबी कानूनी लड़ाई के बाद जब शनिवार यानी 4 अप्रैल, 2026 को कोर्ट से तलाक की डिग्री मिली तो पिता ने अपनी बेटी को वापस घर लाने का अनोखा फैसला किया.
आमतौर पर समाज में बेटी का तलाक होना एक ‘कलंक’ या ‘दुख’ की बात मानी जाती है, लेकिन इस पिता ने इसे अपनी बेटी की ‘आजादी’ और ‘नई शुरुआत’ के रूप में मनाया.
आतिशबाजी के साथ बेटी की ‘घर वापसी’
पिता ने एक सफेद टी-शर्ट पहनी थी, जिस पर बड़े अक्षरों में लिखा था- “I Love My Bitiya”. जैसे ही बेटी अपनी कार से घर पहुंची, पिता ने ढोल-नगाड़े बजवाए. परिवार के सदस्यों ने नाचते हुए और फूल बरसाते हुए बेटी का स्वागत किया.
सोशल मीडिया पर इस स्वागत की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. लोग इस पिता की हिम्मत और सोच की सराहना कर रहे हैं. नेटिजन्स का कहना है कि अगर हर पिता अपनी बेटी के साथ इस तरह खड़ा हो जाए, तो समाज में दहेज और घरेलू हिंसा जैसी कुरीतियां खत्म हो जाएंगी.
ये भी पढ़ें- क्या मेरठ में फिर लौटा ‘जहरीली शराब’ का कहर? 3 लोगों की मौत से हड़कंप, अस्पताल में बवाल के बीच मौके पर पहुंचे DM-SSP
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




