उत्तर प्रदेश

आत्मनिर्भरता की राह पर चलकर विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ रहा है देश : डा दिनेश शर्मा

लखनऊ, राज्यसभा सांसद एवं यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने कहा कि आत्मनिर्भरता की राह पर चलकर देश विकसित भारत के संकल्प के लक्ष्य की ओर बढ रहा है. विकसित भारत की यात्रा में बाधाए भी आ सकती है. उन्होंने कहा कि भारत के पडोस में नेपाल , श्रीलंका , पाकिस्तान में जिस प्रकार से सरकारों का परिवर्तन हुआ वह स्वाभाविक ना होकर साजिश प्रतीत होता है.

देश में अराजकता फैलाने का हो रहा है षंडयंत्र

डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि अब देश में भी यही षडयंत्र कराने की कोशिश हो रही है. किसान आन्दोलन , बरेली की घटना, वक़्फ़, CAA, संविधान और आरक्षण खतरे में है आदि आंदोलन ये सब उसी साजिश का हिस्सा प्रतीत होती हैं. किसान देश के लिए समर्पित है पर उन्हे भडकाने का प्रयास किया गया. बरेली में भी अराजकता का वातावरण बनाने का प्रयास किया गया.

बुद्धिजीवी अराजकता फैलाने की साजिशों के प्रति समाज को करें जागरूक

बुद्धिजीवियों को देश में अराजकता फैलाने की कोशिशों के प्रति समाज को जागरूक करना चाहिए. डा शर्मा ने कहा कि देश तेजी से आगे बढ रहा है इसलिए विरोधी भी पैदा हो रहे हैं. एक समय में अमेरिका से आया हुआ सडा लाल का गेंहू देश के लोग खाने को मजबूर हुआ करते थे पर आज सरकार 10 किलो राशन फ्री में दे रही है. कभी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति तक सीमित रहने वाला भारत आज अंतरिक्ष में भी पहुच गया है.

यूपी में आज 17 एक्सप्रेस वे 22 हवाई अड्डे हैं. याची कहे जाने वाले भारत ने 120 से अधिक देशों को कोरोना की वैक्सीन दी है. अमेरिका जैसा देश भारत से पैरासीटामाल दवा देने की गुहार लगा रहा था. जो देश भारत को टीका भेजते थे वे अब भारत से दवा मंगा रहे हैं.

नये भारत को नहीं धमका सकती है दुनिया की कोई भी ताकत

भारत का नया रूप कई देशों को अच्छा नहीं लग रहा है. आज अमेरिका जैसा देश भी भारत को धमका नहीं सकता है. अमेरिका ने अगर देश पर टैरिफ थोपने का प्रयास किया तो पीएम ने पूरी मर्यादा के साथ उसका जवाब देश को आत्मनिर्भरता की ओर ले जाने वाले उपाय करके दे दिया है. जीएसटी की दरों में भारी कटौती भारत में मांग और उत्पादन को बढाकर अर्थव्यवस्था को नया स्वरूप देगी.

देश विकास के रास्ते पर

इससे स्वदेशी को बल मिलेगा. देश ने टेलीकाम सेक्टर में अनोखी उपलब्धि हासिल करते हुए स्वदेशी 4जी नेटवर्क विकसित कर लिया है. आत्मनिर्भरता अभियान की ये बडी उपलब्ध है. अब विदेशी नेटवर्क पर निर्भरता नहीं रहेगी. सांसद ने कहा कि मत का विश्लेषण बुद्धिजीवियों की पहचान है तथा उनमे मतभिन्नता रही है. जो लोग कम शिक्षित होते हैं वे जल्द निर्णय लिया करते हैं तथा उनके निर्णय बडे हो जाते हैं जबकि बुद्धिजीवी सोंचते रह जाते हैं. अधिकांश लोग वर्तमान में बीते हुए कल अथवा आने वालें कल को लेकर सोंचते रहते हैं वे सफल नहीं हो पाते हैं.

उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया

जीवन में सफलता उन्होंने को मिलती है जो वर्तमान में जीते हैं. जीवन में वर्तमान से संतुष्ट रहना ही प्रसंन्नता का एकमात्र फार्मूला है. धन एवं सुविधा सुख को लाने वाले नहीं होता है. जीवन में शान्ति का होना ही सुख है. अपने सुख का इंताजम खुद ही करना होता है दूसरे को उसकी जिम्मेदारी देने से सुख नहीं मिलता है. जीवन में चिन्तन कम करना चाहिए. सिटी मोंटेसरी स्कूल, गोमती नगर, लखनऊ में ऑल इंडिया कॉन्फ्रेंस का इंटेलेक्चुअल संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महानुभावों को यूपी रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया.

सम्मानित होने वाले महानुभाव में कुलपति लखनऊ विश्वविद्यालय डॉ मनुका खन्ना, आईएफएस डॉo रेनू सिंह, अधिष्ठाता किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज प्रोफेसर अमिता पांडे , सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश कुमार शर्मा, रमेश जायसवाल, विवेक शर्मा, कवि गोपाल चतुर्वेदी, समाजसेवी चिन्मय जैन, व्यवसायी सुनील बंसल, प्रधानाचार्य यूनाइटेड वर्ल्ड स्कूल मोना गांधी, चित्रकार द्वारका आनंद आदि को सम्मानित किया. इस अवसर पर जस्टिस राकेश शर्मा, प्रसिद्ध व्यवसाई सुरेश अग्रवाल, प्रोo अशोक दुबे आदि उपस्थित रहे.

भारत एक्सप्रेस

सुशील कुमार तिवारी

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

4 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

5 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

5 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

5 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

5 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

6 hours ago